
बीजापुर :- छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग के अंतर्गत संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एवं ट्रैफिक रिसर्च छत्तीसगढ़ (आईडीटीआर) के माध्यम से टू व्हीलर, फोर व्हीलर, हल्के वाहन एवं भारी वाहन चलाने का प्रशिक्षण निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण रायपुर में दिया जाएगा। विशेष केन्द्रीय सहायता अनुसूचित जाति उप योजना मद से जिला समिति/प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से कराया जाएगा। लर्निंग लाईसेंसधारी अनुसूचित जाति वर्ग के ड्राईवर ट्रेनिंग के लिए इच्छुक आवेदनों से कराया जाना है। ड्राईविंग ट्रेनिंग हेतु युवाओं को रायपुर में 1माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान निःशुल्क योजना व्यवस्था उपलब्ध कराया जाएगा। बीजापुर जिले के इच्छुक युवाओं से सुनहरे अवसर का लाभ लेने एंव प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित कलेक्टोरेट परिसर बीजापुर प्रथम तल कक्ष क्रमांक- D&7 में 20 जून तक संपर्क कर सकते है।
