अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के.पी खाण्डे 09 जून को जिले के प्रवास पर।

गरियाबंद:- छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष  के.पी. खाण्डे शुक्रवार 09 जून को गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार  खाण्डे दोपहर 2 बजे गरियाबंद के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसे उपरांत वे शाम 4 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके पश्चात वे राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे।