नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार।


सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जनकपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के महज 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। उपरोक्त संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जनवरी से 30 जनवरी 2023 के मध्य आरोपी राजाराम सिंह नेताम, पिता दलप्रताप सिंह, उम्र 30 वर्ष, साकिन हथवारी, थाना जनकपुर, जिला एम०सी०बी० (छ0ग0) नाबालिग लड़की उम्र 16 वर्ष 7 माह के साथ जंगल में सरई पेड़ के नीचे बलात्कार किया तथा धमकी दिया कि किसी को नहीं बताना,बलात्कार के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोपी को पीड़िता के गर्भ का पता चलने पर 25/05/2023 को गर्भ गिराने हेतु पीड़िता
को टेबलेट खिला दिया,जिससे पीड़िता को रक्तस्राव होने लगा तब पीड़िता ने अपने माता, पिता, बहन को घटना की पूरी जानकारी दी। पीड़िता को उसके परिजनों ने ईलाज के लिए जनकपुर अस्पताल मे भर्ती कराया,जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कालेज शहडोल ले जाया गया। पीड़िता के कथन के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 63/ 2023 धारा 376,313,315,506 भा0द0वि0 3.4 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।प्रकरण में पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी के द्वारा नाबालिग लड़की के साथ घटित हुये इस गंभीर घटना की तत्काल जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश प्राप्त हुये।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया के निर्देशन तथा एसडीओपी राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए आरोपी राजाराम सिंह नेताम पिता दलप्रताप सिंह उम्र 30 वर्ष साकिन हथवारी थाना जनकपुर जिला एम०सी०बी० (छ०ग०) को प्रथम सूचना पत्र दर्ज करने के 04 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।इस प्रकार एक नाबालिग लड़की के साथ घटित इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को 04 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।