क्षेत्र के किसानों ने राजिम जिला पर कहा सामाजिक आंदोलन होगा l 

राजिम :- क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी ग्राम मुरमुरा निवासी गणेश राम साहु ने बताया की आने वाले दिनों में राजिम को नया जिला बनाने की मांग को नया आयाम देंगे और इसे एक सामाजिक आंदोलन का रूप दिया जाएगा। राजिम सदा उपेक्षित रहा है। लेकिन अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजनीतिक शुन्यता को अब दुसरे अन्य माध्यमों से भरा जाएगा। जिसके लिए जरूरी कदम उठाए जाने की बात उनके द्वारा कही गई है। ग्राम मुरमुरा के ही समाज में काफी सक्रिय नारायण साहू भी कहा कि अब दोष देने से कुछ नहीं होगा। जिन्होंने क्षेत्र और यहां के लोगों की जनभावना का समुचित दोहन किया और बदले में सिवाय आश्वासन के अतिरिक्त कुछ नहीं दिया अब उनके समाने हाथ नहीं फैलाया जाएगा। स्थानीय नेतृत्व को मौका दिए जाने की बात दुहराई है। राजिम अंचल के गांव कसेरूडीह के प्रतिष्ठित और धर्मपरायण नागरिक कौशल साहू और कोनेन्द साहू ने राजिम जिला बनाने की याचना नहीं, रण होगा जैसे उद्घोष से मुठ्ठी मिजते नजर आते हैं। विभिन्न गांवों के ग्रामीण जल्लु यादव, महेश सेन, हुलास राम साहू, डिहु राम साहू, सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से मांग की है राजिम प्रसिद्धि के अनुरूप उनके विकास के लिए नये जिले की जल्द से जल्द घोषणा करें। कुल मिलाकर राजिम क्षेत्र की आम जन मानस अब इंतजार के पक्ष में नजर नहीं आ रहे हैं। उनका धैर्य का बांध अब टुट चुका  है। बस सभी को एक ही बात सताती है कि आखिर क्षेत्र के मूर्धन्य और नामी गिरामी हस्तज्योतिष को यह सब दिखता नहीं। राजनीतिज्ञो का एक वर्ग तो आज भी मानता है कि पैसे के दम पर जब चुनाव में जितना है तो फिर विकास की राजनीति का क्या मतलब। कुछ लोग राजनीति में सैर सपाटा और राजनीतिक खुजली मिटाने आते हैं उन्हें तो आम जनता के सरोकार से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले इस आंदोलन की मशाल को आगे ले जाने की जिम्मेदारी अब क्षेत्रीय जनमानस के कंधों पर है मसाल की लोको बुझने न दे और उनकी परिणीति तक पहुंचाएं।