
फिंगेश्वर :- इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा छत्तीसगढ़ रायपुर से प्राप्त निर्देशानुसार महामहिम राज्यपाल एवं अध्यक्ष महोदय इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के मुख्य आतिथ्य में विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून 2023 को राजभवन, दरबार हॉल रायपुर में राज्य स्तरीय रक्तदाता सम्मान समारोह आयोजित किया जावेगा।जिस हेतु इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी समस्त जिला शाखा छत्तीसगढ़ से निम्नानुसार पात्रता रखने वाले व्यक्ति 01.जिले से सर्वाधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाता का नाम 02.राज्य में सर्वाधिक बार रक्तदान करने वाली महिला का नाम 03. सर्वाधिक बार ब्लड डोनर विद्यार्थी का नाम 04. सर्वाधिक बार रक्तदान करने वाले शासकीय कर्मचारी रक्तदाता का नाम 05. सर्वाधिक बार रक्तदान करने वाले रेडक्रास जिला संगठक का नाम ‘पूर्व में नामांकित व्यक्ति का नाम पुनःनहीं भेजा जाना है।’ अध्यक्ष, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा अनुमोदन उपरांत. छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय को. 5 जून 2023 तक रक्तदाता का नाम, प्रमाण-पत्र रक्तदान विवरण सहित उपलब्ध कराया जाना है। गरियाबंद जिले से उक्त पात्रता रखने वाले इच्छुक व्यक्ति. अपनी जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं. स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा गरियाबंद को 5 जून 2023 दोपहर 2:00 बजे तक. उपलब्ध करा सकते हैं। “टीप:-रक्तदान करने के समय प्रदान किए गए प्रत्येक बार की प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी संलग्न करने के आधार पर चयन किया जाएगा।” उक्त जानकारी गरियाबंद जिले के रोमन लाल साहू जिला संगठक इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने दी।
