पीड़ित मानवता की सेवा रक्तदान डॉ रश्मि आशीष सिंह विधायक l 

तखतपुर :-वीरांगना अहिल्याबाई होलकर जयंती एवं गायत्री जयंती के पावन अवसर पर आज तखतपुर में सनाढ्य कुर्मी धर्मशाला परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिस में भीषण गर्मी होने के बाद भी 48 लोगों ने रक्तदान शिविर में उपस्थित होकर रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ रश्मि आशीष सिंह मुख्य अतिथि के रूप में अपना वक्तव्य देते हुए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान शिविर पीड़ित मानवता की एक बड़ी सेवा है

जिसे आप लोग करते हैं इससे कैंसर एवं दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाता है जिससे उनकी जीवन रक्षा होती है, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ नगर पालिका तखतपुर प्रतिनिधि मुन्ना वास जी मंडी अध्यक्ष गरीबा यादव गडरिया समाज के संरक्षक लखन लाल धनगर उपस्थित रहे रक्तदान शिविर के शिविर के आयोजक गडरिया समाज के लखन लाल धनगर नारायण प्रसाद पाली प्रज्ञा पाली मीरा पाली विजय धनकर लतेल रामपाल  लक्ष्मी नेपाल नितेश पाल एवं समिति के अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास मनोज कश्यप शर आकाश यादव संदीप यादव गायत्री परिवार के ओमप्रकाश देवांगन कुमारी सरिता देवांगन राजेश पटेल अश्वनी पटेल शिव गुप्ता बलदाऊ कौशिक रामेश्वर देवांगन भीखम कौशिक ब्रज राज महोबिया सुखदेव कौशिक विशेष रूप से उपस्थित हुए और गायत्री महामंत्र से कार्यक्रम का गायत्री पूजन से शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के समापन अवसर पर नारायण प्रसाद पाली द्वारा विधायक महोदय को युग साहित्य सौजन्य भेंट किया गया। उक्त जानकारी नारायण प्रसाद पाली द्वारा दी गई  l