काका कप कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन,बंजी की पुरुष टीम ने मारी बाज़ी,एक लाख की राशि से हुए पुरस्कृत।

सुरेन्द्र मिनोचा

खड़गवां  :- बीते दो वर्षो से निरंतर युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने मनेंद्रगढ़ विधायक खेल कूद को बढ़ावा दे रहे हैं। जिसे क्षेत्रीय विधायक ने चिरमिरी महोत्सव का नाम दिया । इसी तारतम्य में पिछले दो सप्ताह से चल रही विधानसभा स्तरीय काका कप कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन समारोह हर्षो उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव और बिलाईगढ़ के विधायक चन्द्र देव राय, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल, एनएसयुआई छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, नगर पालिका मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रभा पटेल. रजनीश पाण्डेय उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि राय के साथ सभी अतिथियों ने कार्यक्रम के शुभारंभ मे सर्व प्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की।जनपद पंचायत खड़गवां के ग्राम पंचायत कौड़ी मार मे बीते 22 मई से 26 मई तक काका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था।

जिसका शुभारंभ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद  फूलो देवी नेताम के हाथों 22 मई को हुआ, जिसमें विभिन्न टीमों ने भाग लिया। महिला टीम और पुरुष टीम दोनो ने ही अलग-अलग मैच खेला, महिला टीम का फाइनल मैच बंजी और जड़हरी के बीच खेला गया, जिसमे ग्राम बंजी की महिला टीम ने प्रथम स्थान पर अपना कब्ज़ा जमाते हुए ग्राम जड़हरी की महिला टीम को मात दी।महिला टीम को 31 हजार रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया,इसी क्रम मे पुरुष टीम का फाइनल मैच झगराखांड और ग्राम बंजी की टीम के मध्य हुआ।जिसमे ग्राम बंजी के युवा खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए एक लाख रुपए की बड़ी राशि को अपने नाम किया। झगराखांड के युवा खिलाड़ियों को उप विजेता की निर्धारित राशि 51 हजार रुपए से पुरस्कृत किया गया।मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कार के साथ एक लाख और 51 हजार रुपए के साथ शील्ड और मेडल प्रदान किया ।

सभी उपस्थित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई तथा साथ ही अच्छा खेलने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।जानकारी अनुसार कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मे भारी जनसमूह देखने को मिला आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में कबड्डी प्रेमी और ग्रामवासी कबड्डी प्रतियोगिता को देखने उमड़े ।अपने उद्बोधन मे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय ने कहा कि दोबारा डॉ विनय जायसवाल को जिताना है जिससे कि क्षेत्र का विकास और तेजी से हो और खिलाड़ियों के लिए सरकार अपना सहयोग प्रदान कर सके ।मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जयसवाल ने उपस्थिति खिलाड़ियों को अपने वक्तब्य मे कहा कि हमारे मुखिया ने छत्तीसगढ़ मे खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार की कमी नही होने दिया, छत्तीसगढ़ के जो पारंपरिक खेल थे भाजपा की सरकार ने 15 साल मे सभी लोगों को भूल जाने पर विवश कर दिया था। हमारे मुखिया काका ने आज फिर हमारे छत्तीसगढ़ी खेलों को हमारे बीच में लाकर रखा है जो हमारी परंपरा के खेल हैं । आप अगली बार काका को फिर से मुख्यमंत्री बनाइए हम जीत की राशि दुगनी करने का वादा करते हैं ।एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने भी प्रदेश के मुखिया और विधायक डॉक्टर विनय की मुक्त कंठ से तारीफ की।

कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेल भावनाओं को समझते हुए खिलाड़ियों के लिए भरपूर प्रयास किया है साथ ही डॉ विनय जायसवाल पूरे विधानसभा क्षेत्र मे सभी प्रकार के मैच करवा रहे हैं, यह कांग्रेस की सरकार मे ही संभव हो सका है ।बहरहाल काका कप कबड्डी प्रतियोगिता देर रात्रि तक चलती रही और इसे देखने के लिए खेल प्रेमी इतने उत्साहित दिखाई दिए कि मैच के अंत में पुरस्कार वितरण तक वह अपने आप को रोक नहीं पाये और काका जिंदा है के गाने पर जमकर झूमते रहे ।कबड्डी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष, गुरुदेव पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह,शिवांस जैन, मनोज साहू ,प्रेल लाल सिंह, रामगोपाल यादव ,ध्रुपद चौहान,जय प्रकाश साहू,सरपंच सूर्यप्रताप सिंह, कान्ति टोपपो,मानकुवर ,हीरा सिंह ,उमेश्वर सिंह , ,संतोष सिंह, लालबहादुर सिंह ,आनंद भगत , संतोष सिंह ,सुखीत लाल , ओमप्रकाश , प्रेम सिंह , विजय सूर्यवंसी , विनोद चौहान , मंदिर में शुद्धू लाल वर्मा,घुर प्रसाद ,धीरज सिंह , सुघर सिंह , सुजीत सिंह , जितेंद्र सिंह ,संजीव डे ,PTI आनन्द सिंह, इंद्रपाल सिंह , बुन्देश लकडा , गंगा साहू , गंगासिंह , बबुआ सिंह, प्यारेलाल ,शंभूदयाल, भईयालाल , छोटेलाल, विजय सिंह थाना प्रभारी खडगवा, समस्त शिक्षक साथी,आस पास के ग्राम पंचायतों के खिलाड़ी महिला पुरुष एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्रामवासी उपस्थित रहे।