कुरूद :- फ्रेण्ड्स क्लब कुरुद के द्वारा आयोजित कलीराम चन्द्राकर स्मृति रात्रि कालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में हुए फाइनल मैच में रायपुर चैलेंजर्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर केपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमा विजेता बने। वहीं उसके प्रतिद्वंद्वी कुमली की टीम दूसरा स्थान पर रहा। समापन अवसर के मुख्य अतिथि विधायक अजय चंद्राकर एवं टीवी ऐक्ट्रेस दीपिका सिंग गोयल ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का हौसला अफजाई करते हुए अपने जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए आगे बढ़ने टिप्स दे अपनी शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि कुरूद के खेल मेला मैदान में फ्रेंड्स क्लब के तत्वाधान में 12 मई से आयोजित रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश एवं दूसरे राज्यों सहित 32 टीमों ने भाग ली थी।जिसमें अपनी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रायपुर चैलेंजर्स और कुमली की टीम फाइनल में जगह बनाई थी। जिसके बीच प्रतियोगिता के अंतिम रात 22 मई सोमवार को खिताबी मुकाबला हुआ। जिसमें टास रायपुर ने जीता और पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया।बैटिंग करते हुए कुमली के ख़िलाडियोने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 106 रन बनाया। जिसमें कुमली की ओर से लीलेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 रन बनाए। रायपुर चैलेंजर्स के लिए 107 रन का लक्ष्य रखा गया था। जिसके जवाब में रायपुर चैलेंजर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 वे ओवर की अंतिम बगेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। जिसमें गोलू काका ने शानदार 30 रन और तुषार ने 35 रन की मजेदार पारी खेला। फायनल में मैन ऑफ द मैच, तुषार रायपुर चैलेंजर्स, प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ बालर शंशाक चंद्राकर रायपुर, सर्व श्रेष्ठ बल्लेबाज गोलू काका रायपुर चैलेंजर्स और मैन आफ द सीरीज राजेश कुमली टीम को 5000/- की राशि और मेमेन्टो प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में उपविजेता रही कुमली को 50000/- रू और कप तथा विजेता रायपुर को 1 लाख रूपये और चैलेंजर कप प्रदान किया गया। सर्व प्रथम अम्पायर, स्कोरर और कामेन्टेटर को सम्मानित किया गया। जिसमें हरीश देवांगन, लक्ष्मी नारायण यादव, रवि सिन्हा, अमीत निषाद, मंगल चक्रधारी, मलय चंद्राकर, अंकित त्रिपाठी, त्रिलोक साहू, गोल्डी बजाज, रितेश पवार, किशोर साहू, दादू बैस, होमेन्द्र बैस, रवि चंद्राकर, आरव यादव, संजय ध्रुव, गोपेश यादव और प्रकाश साहू शामिल है। इसके पूर्व फेन्ड्स क्लब की ओर से कुरूद विधानसभा के 60ग्रामों से आमंत्रित 170 टीमों के खिलाड़ियों को कीट, अपर लोवर, प्रदान कर खेल के माध्यम से एकता, भाईचारा और खेल के प्रति सजगता के लिए डीजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए खेल मैदान पहुंचे। जहां ऐतिहासिक भीड़ के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं फ्रेंड्स क्लब के संरक्षक अजय चंद्राकर और विशेष अतिथि दिया और बाती सीरियल की मशहूर अभिनेत्री दीपिका सिंह गोयल ने सभी खिलाड़ी से मैदान में घूम कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और दोनों ही टीमो को शुभकामनाएं प्रेषित की।
खेल सुविधाएं हैं पर खिलाड़ी नहीं- अजय
केपीएल ट्रॉफी समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कुरूद के खिलाड़ियों को खेलने के लिए पहले इसी उबड़ खाबड़ खेल मैदान को संवारने कइयों ने अपनी पसीना बहाया है।अभावों के बावजूद आज वे इस मैदान में खेलकूद कर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच अपनी पहचान बना नाम रोशन कर रहें हैं। जिसमें विश्वनाथ चन्द्राकर, हरीश देवांगन, मनोज तिवारी, आदि शामिल है। इसी तरह प्रशासनिक पदों में पहुंचे नीरज चन्द्राकर कुरूद का गौरव बढ़ा रहें हैं। खेल, कला, साहित्य, राजनीति के क्षेत्र में भी कई लोग अपनी महती जिम्मेदारी निभा रहें हैं। उन्होंने कहा कि कुरूद में विविध तरह के आयोजनो का लक्ष्य यह है कि इस क्षेत्र की जवानी विभिन्न नशा से दूर हो स्वच्छ वातावरण में शीर्ष से शिखर तक की यात्रा को कैसे तय करें। लेकिन दुर्भाग्य है कि आज कुरूद सहित क्षेत्र में खेल सुविधाएं तो हैं परंतु मैदान में खेलने वाले खिलाड़ी मोबाईल में व्यस्त और मस्त है। श्री चन्द्राकर ने कहा कि मोबाईल समय की जरूरत है पर नवजवान अपनी कीमती समय, अवसर को पहचाने और समय का सदुपयोग करते हुए जीवन में आगे बढ़ माता पिता, गाँव, क्षेत्र, देश, प्रदेश का नाम रोशन करें।
देश का भविष्य युवा रहे नशे से दूर- दीपिका
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व लोकप्रिय टीवी सीरियल दीया और बाती की एक्ट्रेस संध्या उर्फ दीपिका सिंह गोयल ने हजारों दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि कुरूद और इस क्षेत्र के विधायक अजय चंद्राकर का नाम बहुत सुना था।उसे आज देख भी लिया। जिसकी सोंच का ही परिणाम है कि इस छोटे से नगर में बड़े बड़े कार्यक्रम हो रहें हैं। जिसमें अनेक हस्तियों को आमंत्रित किए जाते हैं।साथ ही युवाओं को सही लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित करने कार्य किए जा रहें हैं। दीपिका ने कहा कि आज देश प्रदेश में ऐसी सोंच वाले लीडर की जरूरत है।

जो जनता को सुविधाएं देने काम करें। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी भी मौका को हाथ से न जाने दें। क्योंकि मौका बार बार नही मिलता। जिसे जो मौका मिला उसके प्राप्ति के लिए जुट जाइए। दीया और बाती की संध्या राठी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जीवन में सिर्फ अच्छे कामो को लक्ष्य बनाकर आगे बढे तो मंजिल जरूर मिलेगी। बल्कि नशे से दूर रहकर पढ़ाई लिखाई में मन लगाएं। क्योंकि युवा देश का भविष्य है। इसे नशा से बर्बाद मत होने दें।साथ ही जीवन में आगे बढ़ने अनुशासन बनाए रखें और सुविधाओं का लाभ लें।
सेल्फी लेने मची आपाधापी
जैसे ही दीपिका सिंह गोयल की खेल मैदान में एंट्री हुई वैसे ही महिला पुरुष, युवक युवतियां उनकी एक झलक पाने टूट पड़े।वहीं उनके साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने मंच तक में आपाधापी मची रही। जिससे अव्यवस्था फैल गई। जिसके चलते फाइनल मैच काफी देर से शुरू हुआ। करीब आधा घंटा रुकने के बाद संध्या राठी मैदान से रायपुर के लिए रवाना हो गई। कार्यक्रम में प्रतिभा अजय चन्द्राकर, ज्योति भानु चन्द्राकर, सुरेश अग्रवाल, श्याम साहू, लोकेश्वर सिन्हा, रविकांत चन्द्राकर, मालक राम साहू , वीरेन्द्र साहू, गौकरण साहू, रामस्वरूप साहू, आनन्द यदु, हरिशंकर सोनवानी, एएसपी नीरज चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। केपीएल ट्रॉफी प्रतियोगिता को सफल बनाने मे अध्यक्ष विनोद गोस्वामी, संयोजक भूपेंद्र चंद्राकर, सचिव हरीश देवांगन, विरेंद्र बैस, सहित फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों का योगदान रहा।
