भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय  राजीव गांधी जी के 32 वे पुण्यतिथि मनाया गया।

महासमुंद:- इस अवसर पर महासमुंद कांग्रेस कमेटी के द्वारा आतंकवादी विरोध दिवस के रूप में मनाया गया। राजीव गांधी जी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वह आर्थिक हो सामाजिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक, टेक्नोलॉजी, विदेश नीति नित नई उपलब्धियां पाई है। राजीव गांधी पंचायती राज की प्रबल पक्षधर थे पंचायती राज के माध्यम से प्रजातंत्र की नींव मजबूत करना चाहते थे उनकी आत्मीय सोच थी कि व्यक्ति को अपने भौतिक अधिकार एवं भौतिक कर्तव्यों का पूर्ण ज्ञान हो और वह उसका ईमानदारी से पालन करें गांव की पंचायत को खुद निर्णय लेने का अधिकार हो उन्होंने कहा था राष्ट्रवाद धर्मनिरपेक्षता और समाजवादी विचारधारा ही हमारे इस महान देश की अकेली प्रासंगिक विचारधारा है। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रश्मि ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं देश के कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय इन्हें ही जाता है। नगर पालिका अध्यक्ष राशी ने अपने विचार रखते हुए अपनी बात कही स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं का 33% आरक्षण दिलवाने का काम किया, देश की 50% आबादी को सभी संस्थाओं में राजनीति में 33% आरक्षण का योगदान देकर महिलाओं को एक नई शक्ति प्रदान राजीव जी ने अपने कार्यकाल में दिया। जिला वनोपज के अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर ने बताया कि युवाओं की भागीदारी राजनीति में हो एवं देश के प्रति राष्ट्रभक्ति जगाने मतदाताओं की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार दिला कर राजीव जी ने युवाओं का मनोबल बढ़ाया और राष्ट्रभक्ति की ओर बढ़ने का मार्गप्रश्स्त किया उन्होंने 18 वर्ष की आयु से एक जबाबदार नागरिक बनाने का लक्ष्य दिया। महासमुंद कांग्रेस भवन में समस्त कांग्रेस जनों को जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने आतंकवाद विरोध दिवस मनाते हुवे समस्त सदस्यों को शपथ दिलाई एवं राजीव जी की पुण्यतिथि के अवसर पर डॉ रश्मि चंद्राकर जिला अध्यक्ष, खिलावन बघेल बोर्ड उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन एवं शहर अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, जिला लघु वनोपज अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, बीज अनुसंधान सदस्य दाऊ लाल चंद्राकर, सेवन लाल चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, सोमेश दवे, गुरमीत चावला, सुरेश द्विवेदी, गौरव चंद्राकर, डॉ तरुण साहू, पार्षद डमरूधर मांझी, एल्डरमैन अनवर हुसैन, जावेद चौहान, सुनील चंद्राकर, शाहबाज रजवानी, निखिल कांत साहू, चमन चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर महामंत्री पिछड़ा प्रकोष्ठ, राजू साहू, पूर्व पार्षद शकील खान, लता कैलाश चंद्र, ममता चंद्राकर, ब्रिजेन बंजारे सरपंच, लक्ष्मी सोनी, श्वेता सोनी, आरती महंती, मोती साहू संतोष धीवर, लीलू साहू, लखन चंद्राकर, चंद्रेश साहू, छन्नू साहू, सुभाष शर्मा, बसंत चंद्राकर, तुलसी देवदास, जनक चौहान, रुपेश वाघमारे, नितेंद्र बैनर्जी, अजय थवाईत, मनोहर ठाकुर, एरिश अनवर, रवि सिंह ठाकुर, बलदाऊ बांधे, लोकनाथ सूर्यवंशी, जितेंद्र साहू, डिगन लाल साहू, निहाल, गोपी पाटकर एवं अन्य कांग्रेसगण श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किए।