सिटी लाइब्रेरी को राजीव गांधी के नाम पर किया जाएगा नामकरण l 

महासमुंद :- भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने पुराना सिविल लाइन स्थित पालिका के भवन जिसका जीर्णोद्धार किया जा रहा है। जिसमें नगर वासियों के लिए सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी स्थापित किया जाएगा। रविवार को पालिका अध्यक्ष स्व. राजीव गांधी के श्रद्धांजलि देते हुए घोषणा की है कि सिटी लाइब्रेरी का नाम राजीव गांधी सिटी लाइब्रेरी रखा जाएगा। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने यह भी कहा कि राजीव गांधी सिटी लाइब्रेरी 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती मनाया जाता है। उसी दिन राजीव गांधी सिटी लाइब्रेरी को नगर वासियों को समर्पित किया जाएगा। बता दें कि नगर में लंबे समय से सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी की मांग की जाती रही है। जो अब नगर पालिका अध्यक्ष के प्रयास से पूरा होने जा रहा है। इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा कि राजीव गांधी की शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 24. 52 लाख किसानों के खातों में 1894. 93 करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी किया है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर अन्न दाताओं का सम्मान किया जा रहा है।