
तखतपुर :- ग्राम सकरी में गायत्री मंदिर परिसर के सामुदायिक भवन में नूरिता प्रदीप कौशिक पूर्व जनपद अध्यक्ष तखतपुर के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रायपुर से डॉ यशवंत कश्यप ऑनकोलॉ, कैंसर विशेषज्ञ बिलासपुर से डॉक्टर अविनाश कश्यप शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ कोहिनूर कश्यप जनरल फिजिशियन, डॉ नेहा जायसवाल स्त्री रोग एवम कैंसर विशेषज्ञ, उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सांसद बिलासपुर ने अपने उद्बोधन में कहा की प्रारंभिक स्तर पर स्वास्थ्य जांच करा कर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। इस अवसर पर आज के इस शिविर में हर्षिता पांडे पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग घनश्याम कौशिक, जिला पंचायत सदस्य बी आर महोबिया मंडल अध्यक्ष भाजपा सकरी ने अपने विचार व्यक्त किए। स्थानीय तखतपुर निवासी डॉ यशवंत कश्यप, डॉ अविनाश कश्यप ने स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दिए। ब्रेस्ट कैंसर जो महिलाओं मे सामान्य होती है उनकी जांच के लिए लगभग 35-40 लाख वाली मशीन उपलब्ध कराकर सभी महिलाओं का निशुल्क इलाज कराया गया।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान बीपी रक्त की जांच भी किया गया। साथ ही साथ उचित सलाह दी गई।कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कौशिक द्वारा किया गया।
