
मगरलोड :- ब्लॉक मगरलोड के ग्राम जामली मोहदी गांव में अवैध महुआ शराब खुलेआम बिक रही है। जिससे गांव शराब मय हो चुका है। सुबह शाम गांव में महुआ शराब उपलब्ध रहता है। खुलेआम अवैध महुआ शराब बिक्री से बच्चे, युवा, गरीब मजदूर शराब की लत डूब रहे है। जिससे घर में आए दिन झगड़ा, विवाद, मारपीट की घटनाएं हो रही है। ब्लॉक मुख्यालय से लेकर गांव गांव में गांजे की बिक्री हो रही है। थाने से मात्र सौ मीटर समीप गांजे की अवैध बिक्री जोरों पर है। मुख्यालय में गांजे की अवैध बिक्री से युवाओं में नशा पान बढ़ गया है। इसी प्रकार गांव में गांजे की लत से युवा नशडियो की संख्या बढ़ती जा रही है। अवैध शराब भट्टी, कच्ची महुआ शराब अवैध गांजा बेचने वाले पर पुलिस विभाग मेहरबान है। अवैध कारोबार में समलिप्त लोगों के ऊपर कार्यवाही नहीं होने से उनकी हौसले बुलंद है। आईपीएल क्रिकेट मैच का सीजन चल रहा है। मुख्यालय समेत आस-पास के गांव में लोग क्रिकेट आईपीएल मैच में रोज सट्टा लाखों रुपए लगा रहे है। पुलिस प्रशासन को जानकारी होने के बावजूद भी सटोरियों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस संबंध में टीआई राजेश जगत ने कहा महुआ शराब की बिक्री करने वालों के ऊपर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
