ओबीसी महासभा बिलासपुर की बैठक आज।

बिलासपुर :- ओबीसी महासभा पंजीकृत संगठन के प्रदेश महासचिव जनक राम साहू जिला महासचिव नारायण प्रसाद पाली द्वारा संयुक्त रुप से विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि ओबीसी महासभा बिलासपुर की आवश्यक बैठक कमिश्नर कार्यालय के पीछे सर्किट हाउस में आज 21 मई दिन रविवार को संध्या 4:00 से आहूत की गई है। जिसमें सभी पदाधिकारी ओबीसी महासभा से जुड़े सम्मानित वरिष्ठ एवं युवा साथी महिला शक्ति सभी बैठक में अनिवार्यता पहुंचने की अपील की गई है, बैठक का मुख्य एजेंडा 11 जून 2023 दिन रविवार को बिलासपुर में ओबीसी महासभा का राज्य स्तरीय महासम्मेलन कराए जाने पर विचार विमर्श किया जाएगा।

और जिम्मेवारी सौंपी जावेगी, उक्त जानकारी जिला महासचिव नारायण प्रसाद पाली द्वारा दी गई है।