पुलिस चौकियों में पब्लिक डीलिंग व लंबित मामलों के निपटान करने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने मिटिंग लेकर दिए दिशा-निर्देश l 

करनाल: बिंदर शर्मा इंद्री


करनाल :- पुलिस अधीक्षक करनाल शशांक कुमार सावन ने पुलिस लाइन करनाल के सभागार में जिले की तमाम पुलिस चौकियों के इंचार्ज व मुंशियों के साथ एक मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग का उद्देश्य पुलिस चौकियों में लंबित पड़ी शिकायतों व मामलों का शीघ्र अति शीघ्र प्रभावशाली निपटान करना व चौकियों में आने वाले फरियादियों की फरियाद का जायज समाधान करने का रहा।

इस मीटिंग के माध्यम से पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस चौकी इंचार्जों व मुंशियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस चौकियों में जितनी भी शिकायत व मामले बेवजह लंबित पड़े हुए हैं, उनका अति शीघ्र निपटान किया जाए। इनके अलावा पुलिस चौकियों में अन्य किसी भी प्रकार के कार्य को बेवजह लंबित ना रखा जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस चौकियों में आने वाले फरियादियों की फरियाद को तसल्ली पूर्वक सुना जाए और फरियादी के साथ सद् व्यवहार किया जाए। किसी भी फरियादी को पुलिस चौकी व थानों से टालने का प्रयास ना किया जाए। इसके अलावा फरियादी की फरियाद का सही समाधान किया जाए और उसे उचित न्याय दिलाया जाए। जिला पुलिस मुख्यालय व हरियाणा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों का सख्ती से बख़ूबी पालन किया जाए।

सभी पुलिस कर्मचारी अनुशासन में रहकर कर्तव्यनिष्ठा से अपने कर्तव्य का पालन करें। पुलिस अधीक्षक ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि गैर अनुशासनात्मक कार्य करने व आदेशों की अवहेलना करने पर पुलिस कर्मचारी खुद जिम्मेदार होंगे।