
सुरेन्द्र मिनोचा
अनूपपुर:- भारतीय जनता युवा मोर्चा अशोक सम्राट मंडल के मीडिया प्रभारी निखिल सैनी ने युवाओं से अपील किया है कि 7 जून को सीखो कमाओ योजना का पंजीयन कर आप भी सीखो कमाओ योजना का लाभ लें।अब हर युवा के पास रोजगार होगा युवा रोजगार की तलाश मे इधर-उधर नही भटकेंगे। “मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना” को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है, योजना के तहत अलग-अलग तरह के 700 से अधिक क्षेत्रों मे युवाओं को दक्ष कर उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रुपये तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना मध्यप्रदेश के युवाओं का भविष्य बदलने का कार्य करेगी,इससे युवा न केवल तकनीकी रूप से सशक्त होगें बल्कि उन्हें आर्थिक संबल भी प्राप्त होगा और ये तकनीकी रूप से सक्षम युवा मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था के नए आधार बनेंगे। “सीखो भी, कमाओ भी”यह योजना युवाओं का सपना पूरा करने के लिए कारगर सिद्ध होगी।प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान युवाओं को युवा नीति के अंतर्गत रोजगार से जोडने के लिए नवीनतम पहल कर रहे हैं। अर्चना धाकड़ कहती हैं कि इस योजना से जुड़कर युवा जन सीखेंगे भी और कमाई का जरिया भी ढूंढ लेंगे ,प्रशिक्षण प्राप्त कर वह हुनर तो हासिल करेंगे ही और साथ में शासन द्वारा उन्हें जो स्टाइपेंड प्रदाय किया जाएगा, उससे वह अपने खर्चों को भी पूरा कर सकेंगे और अपना भविष्य संवार सकेंगे।
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना प्रारंभ हो जाने से प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण के साथ-साथ स्टाइपेंड प्राप्त होगा, युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप आवेदन कर रोजगार के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और साथ ही स्टाइपेंड की राशि भी प्राप्त करेंगे, जो युवा बरसों से रोजगार की तलाश मे है और उन्हें एक दिशा नहीं मिल पा रही थी,इस योजना मे वे सही दिशा और सही प्रशिक्षण प्राप्त कर पाएंगे।सीखो-कमाओ योजना को मंजूरी देने के लिए निखिल कुमार ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
