
सुकमा :- सुकमा जिले के संवेदनशील व नक्सली ग्रसित गांव गोलापल्ली पहुंचे मंत्री कवासी लखमा । मंत्री ने पहुंच कर करोड़ो के विकास कार्यों की सौगात देकर सभी आदिवासियों में उत्साह भर दिया। क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के आबकारी, उद्योग व वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा शुक्रवार को सुकमा जिले के अतिशंवेदनशील ग्राम पंचायत गोलापल्ली पहुंचे।जहा मंत्री ने करीब दस करोड़ से ऊपर के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।वही आम सभा में शामिल होकर दूर दूर से पहुंचे ग्रामीणों की समस्या को सुना।वही इस दौरान जिले के कलेक्टर हरीश एस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किरण चह्वाण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोड्डू राजा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर पांडे, जनपद अध्यक्ष सुन्नम नागेश, वरिष्ठ कांग्रेसी शेख मुनीर, मड़कम कृष्णा, सुनील यादव, सोयम भीमा, सहित बड़ी संख्या में सरपंच, पंच सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं व अनुविभागीय अधिकारी बनशिंह नेताम, जनपद पंचायत कोंटा के सीईओ कैलाश कश्यप, फॉरेस्ट एसडीओ ध्रुव, बीआरसी महेंद्र बहादुर सिंह शामिल रहे।सुकमा जिले के ग्राम पंचायत गोलापल्ली में शुक्रवार का दिन अहम रहा। क्योंकी देश आजादी के इतने वर्षों बाद कोई केबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री अतिसवेदनशील क्षेत्र गोलापल्ली पहुंचे थे मंत्री कवासी लखमा को अपने पास देख लोगो में काफी खुशी और उत्साह देखने को मिला।लंबे समय से लंबित इस क्षेत्र के आदिवासियों के मांगो को पूरा कर 10 करोड़ 45 लाख रुपए के दर्जन भर विकास कार्य का भूमिपूजन कर लोगो को सौगात दिया। जिस पर इस क्षेत्र आदिवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। वही कवासी लखमा ने मरईगुड़ा, गोल्लपाली, गंगेलर सहित अन्य ग्रामों के 141 आदिवासियों को वन अधिकार पट्टा प्रदाय किया गया।मंत्री लखमा के द्वारा दिए गए सौगातों में आदिवासी प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास, आदिवासी कन्या छात्रावास गोलापल्ली, उप स्वास्थ्य केंद्र गोलापल्ली, प्रथिमक शाला, खाद्यान गोदाम निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन कर सौगात दिया।वही इस दौरान मंत्री कवासी लखमा का सरपंचों ने गज माला के साथ सभा स्थल पर स्वागत किया।सभा में संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जब से प्रदेश ने कांग्रेस की सरकार काबिज हुई है तब से प्रदेश के आखरी व्यक्ति तक सरकार की पहुंच देखी गईं है, क्योंकी ये सरकार गरीबों की सरकार है आम आदमी की सरकार है। कांग्रेस सरकार आने के बाद से विगत 15 वर्षों में भाजपा शासन काल में जुडूम चालू कर आदिवासियों के अस्तित्व व विकास पर रोक लगा दी गई, अंदरूनी क्षेत्रों के सैकड़ों स्कूल,आश्रमों को बंद करने का का भाजपा शासन काल में हुआ है। वही मूलभूत सुविधाओं के लिए गरीब व आदिवासी मोहताज हुए। हमारे गरीब आदिवासी ग्रामीणों को दर दर भटकना पड़ा था। वही हमारी भूपेश बघेल की सरकार में विकास देख कर आज भाजपाई को सीने में दर्द होता है।मंत्री ने कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है, सुकमा जिले के गांव गांव में स्वास्थ, बिजली, पानी व सड़क जैसी मूल भूत सुविधाओं को प्राथमिकता से ले रही है।वैसे ही जुडूम से पहले के सुकमा में व अब के सुकमा में बहुत अंतर देखने को मिलेगा, भाजपा की सरकार में तोड़ने का काम किया गया हमारी कांग्रेस के सरकार में जोड़ने व बनाने का काम किया गया है जिसकी पहचान हर व्यक्ति को है।

वही मंत्री कवासी लखमा ने नक्सल क्षेत्र के विकास में पुलिस की कार्य की प्रशंसा करते हुए सराहा व पीठ थपथपाई।वही आने वाले दिनों में गोलापल्ली को सलवा जुडूम से पूर्व की वैभव देने एवं विकास करने का वायदा किया।
