
देवभोग :- कोयबा की टीम बना विजेता। कांटे के मुकाबले में साहेबिन कछार को 1 रन से हराया।मैच के बाद सभी टीम खिलाड़ियों ने वन एवम वन्य प्राणी बचाने का लिया संकल्प। उदंती सीतानदी अभ्यारण्य प्रशासन द्वारा बम्हनी झोला मैदान में कराए जा रहे दो दिवसीय सेंचुरी ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में कोयबा की टीम साहेबीन कछार को हरा कर चैंपीयन बनी।विजेता टीम को उपनिदेशक वरुण जैन के हाथो ट्रॉफी व 10 हजार जबकि उप विजेता टीम को 7 हजार नगद पुरस्कार राशि दिया गया। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रोशन मंडावी मैन ऑफ द सीरीज, दीक्षित मांझी मैन ऑफ द मैच व परमेश्वर मरकाम को इंपैक्ट प्लेएर का खिताब दिया गया। बेहतर बेटींग कर हैट्रिक सिक्स मारने वाले रोशन मंडावी, बनसिंह सोरी, गजेंद्र मांझी, जीवन यादव, तिलचंद यादव, नीलकंठ ग्वाले, विवेक मरकाम, परमेश्वर सोरी, नागधर गोड़ व हैट्रिक विकेट के लिए साहेबिन् कछार के तिलचन्द यादव को पुरस्कृत किया गया। वन विभाग के सहयोगी बनेंगे युवा-समापन समारोह को संबोधित करते हुए उपनिदेशक वरुण जैन ने कहा कि, अभ्यारण्य में रहने वाले युवा पीढ़ी को वन विभाग के सभी अभियान से जोड़ कर युवा शक्ति का हम वन संपदा व वन्य प्राणी सुरक्षा में सदुपयोग करना चाहते है।

आज सभी ग्रामीण साथ है, इन्ही के बदौलत हम बाहरी अतिक्रमण कारियो को खदेड़ने में सफल हुए हैं।वन काट कर खाली किए वन भूमि में पौध रोपण के अलावा अन्य योजना त्यारा किया जा रहा है, जिससे हम ग्रामीणों को मजदूरी व रोजगार उपलब्ध करा सकेंगे।पर्यावरण विकास, भ्रमन, बोटिंग, ट्रेकिंग जैसे अन्य कार्य भी अभ्यारण में चालू है, अधिक से अधिक यूवाओ को रोजगार मिलेगा। अंत में अतिथियों ने मैच में शामिल खिलाड़ी व दर्शको को वन वन्य प्राणी को सरंक्षन करने का संकल्प दिलाया।
