हाई स्कूल बोड़रा के प्राचार्य स्वयं रक्तदान कर दूसरों को कर रहे है प्रेरित।

मगरलोड :- शासकीय हाई स्कूल बोडरा के प्राचार्य श्याम सुंदर साहू ने पिछले 5 वर्षों से जरूरतमंद को रक्तदान कर दूसरे को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे है। उन्होंने कहा है कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान महादान। रक्तदान करने से दूसरों को जीवनदान मिलता है। रक्तदान करने से शरीर को किसी प्रकार की कोई नुकसान नहीं होता। स्वयं अब तक 10 बार जरूरतमंद को रक्तदान कर चुके है और लोगों से अपील करते हैं कि यदि कोई व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ है। तो उनको रक्तदान जरूर करना चाहिए। प्राचार्य साहू को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक रत्न पुरस्कार और उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार भी मिल चुका है।