राजिम कन्या शाला में वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।

राजिम :- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम में गत दिवस 25 अप्रैल 2023 को स्थानीय परीक्षा कक्षा नवमी एवं 11 वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा   पदमा दुबे, अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के मुख्य आतिथ्य अध्यक्षता कृष्ण कुमार यदु प्राचार्य एवं विद्यालयीन समस्त स्टाफ के विशेष आतिथ्य में की गई। वार्षिक परीक्षा परिणाम के इस गरिमामय समारोह में मुख्य आसंदी से पद्मा दुबे ने उत्तीर्ण बच्चों एवं शिक्षकों को बधाइयां देकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था के प्राचार्य के. के. यदु ने भी बच्चों के परीक्षा परिणाम को और भी बेहतर बनाने के लिए कड़े परिश्रम एवं लगन पर जोर देते हुए प्रेरित किया

सभा को संस्था के व्याख्याता गण पापिया दास, अनुपमा ठाकुर, बी.एस. कोर्राम, आदि ने भी संबोधित किया। परीक्षा परिणाम के अंतर्गत नवमी A मे प्रथम स्थान यीशिका निषाद 95.8%, द्वितीय निशा साहू 94%, तृतीय संयुक्त रूप से दीपिका साहू, हर्षा पटेल, साक्षी पटेल 92.33% रहे। नवमी ए का कुल परीक्षा परिणाम 92% रहा। नवी B में प्रथम स्थान तेजस्विनी यादव 99.33%, द्वितीय रुबीना शाह 98.16%, तृतीय तुलसी मरकाम 97.5% रही। नवमी B का कूल परीक्षा परिणाम 66.67 प्रतिशत रहा। 11वीं A में प्रथम स्थान भोज यादव 70.2%, द्वितीय डिंपल तारक 69%, तृतीय शबनम यादव 65.2%, कुल कक्षा परिणाम 79.2% रहा। 11 वीं B में प्रथम स्थान केसर यदु 91%, द्वितीय दीप्ति सोनकर 84%, तृतीय दामिनी सोनकर 80%,कुल परीक्षा परिणाम 97.36 प्रतिशत रहा। 11वीं C में प्रथम स्थान पर बरखा गुप्ता 79%, द्वितीय ज्योति साहू 78.8%, तृतीय सीमा साहू 76.2% कुल परीक्षा परिणाम 93.75% रहा। इस सुखद अवसर पर स्थानीय परीक्षा प्रभारी विवेक शर्मा सह प्रभारी किरण शर्मा शिक्षक गण रंजना मानस, एच. एल गिलहरे, बी.एस. साहू, चेमीन साहू, लक्ष्मी दत्ता, जूली कृस्टीना, नीरा तिवारी, मनीष शर्मा, किरीथ निर्मलकर, नरेंद्र साहू, भूपेंद्र साहू, प्रगति दुबे, ढालेंद्र साहू, उमेश राठौर, रवीना सेन भृत्यगण ईश्वर बघेल, पंकज तिवारी, तिजिया निर्मलकर आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन संस्था के व्याख्याता डॉ. संतोष शर्मा ने किया।