तेंदूपत्ता 1 मई से संग्रहण कार्यशाला सम्पन्न ।

छुरा :- प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित जिला गरियाबंद के निर्देशानुसार फिंगेश्वर, पाण्डुका और छुरा रेन्ज के अन्तर्गत आने वाली तेन्दू पत्ता फड़ के संग्रहण कर्ता, फड़ मुंशी, फड़ अभिरक्षक, प्रबंधक, पोषक अधिकारी, वन रक्षक, डिप्टी रेंजर के संयुक्त रुप से तेंदूपत्ता संग्राहण कार्यशाला का आयोजन स्थानीय सास्कृतिक भवन छुरा में आयोजित किया गया था।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य वनोपज संघ के राज्य प्रतिनिधि देव सिंह रात्रि थे। अध्यक्षता जिला संचालक सदस्य दया राम नागेश ने किया। विशेष अतिथि बतौर जिला संचालक सदस्य श्यामलाल सोरी, डिगेश्वर ओंटी, तथा वनोपज जिलाप्रतिनिधि नीलकंठ सिंह ठाकुर प्रमुख रुप से उपस्थित थे। अतिथियों के द्वारा भारत माता के छाया चित्र में पुजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संचालन डिप्टी रेंजर डूमेश्वर साहू ने किया। संचालक सदस्य दया राम नागेश ने कहा कि तेंदूपत्ता की तोडा़ई, रखरखाव, परिवहन जैसे अनेक सावधानियों से अवगत कराते हुए तेंदूपत्ता से भरपूर लाभ लेने प्रेरित किया। जिला प्रतिनिधि नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा वनोपज प्रकृति द्वारा प्रदत्त अनुपम उपहार है। धान को पीला सोना नही है मगर तेंदूपत्ता को हरा सोना कहा जा हैं। इससे अनेक लाभ है। समर्थन मूल्य के अतिरिक्त, बोनस, बीमा, क्षतिपूर्ति, संग्राहक के परिवार को शिक्षा के क्षेत्र उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृति जैसे अनेक लाख हैं। तेंदूपत्ता का सदुपयोग करें दोहन नहीं। बडे़ तेंदू के पेड़ को पत्ता के लिए न काटे पैंड़ हमारा भविष्य है कहा। मुख्य अतिथि राज्य वनोपज संघ के राज्य प्रतिनिधि देव सिंह रात्रि ने कहा जल, जंगल और जमीन रक्षा करते हुए आवश्यकता अनुसार उपभोग करे। इसका विशेष ध्यान रखे। कार्यशाला में तीनों रेन्ज के अधिकारी, कर्मचारी, फड़मुंशी, अअभिरक्षक, संग्रहण ने संयुक्त रुप से नियम लिया की 1मई से तीन रेंज के सभी पेड़ों में एक साथ तेंदूपत्ता तोडा़ई कर खरीदी की जायेगी। फड़मुंशी और अभिरक्षक अपने अपने गाँव मे मुनियादी कर सुचना देंगे। ताकि सभी अपने ही कम्पार्टमेंट में पत्ता तोडा़ई कर सके। इस कार्यक्रम में तीनों रेंज के डिप्टी रेंजर, पोषक अधिकारी, वन रक्षक, फड़ मुंशी, अभिरक्षक, संग्राहक सहित सभी प्रबंधक नशरुद्दीन खान, रंजन ध्रुव, कार्तिक ध्रुव, नोहर ध्रुव, केशव, मनोज दीक्षित वनरक्षक, कुमार ध्रुव सहित सैकड़ों की संख्या में लघु वनोपज कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। आभार का प्रदर्शन डिप्टी रेंजर योगेश दास मानिक पुरी ने किया।