मितल कंपनी द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शासकीय अस्पताल के स्टाफ की ड्यूटी ।

किरंदुल / रणवीर सिंह चौहान

किरंदुल :- लोह नगरी किरंदुल के समीप स्थित आर्सेलर मितल निप्पन स्टील इंडिया लिमिटेड के द्वारा समय समय पर किरंदुल के नगरवासियों एवं आर्सेलर मितल कंपनी के आसपास के आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मेडिकल कैम्प आयोजित करवाती हैं ।परंतु आश्चर्य की बात यह है कि आर्सेलर मितल निप्पन स्टील इंडिया कंपनी के द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शासकीय अस्पताल के डॉक्टरों एवं नर्सो की ड्यूटी लगाई जाती है ।जिस कारण उस क्षेत्र के शासकीय अस्पताल में नियमित चेकअप करवाने आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि मितल कंपनी के द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सारे शासकीय मेडिकल स्टाफ ड्यूटी बजाने चले जाते हैं ।विदित हो कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी दंतेवाड़ा को भी कंपनी के द्वारा आयोजित की जा रही मेडिकल शिविर की कोई जानकारी नहीं दी जाती है ।इस संबंध में चर्चा करते हुए सीएमएचओ दंतेवाड़ा ने बताया कि बड़े आश्चर्य की बात है कि ना ही कंपनी द्वारा मेडिकल शिविर के लिए मुझसे अनुमति ली जाती है और जानकारी मिल रही है कि कंपनी के मेडिकल शिविर में शासकीय अस्पताल के स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाती है जिसकी भी अनुमति उक्त शासकीय अस्पताल के प्रमुख द्वारा मुझसे ना लिया जाना आश्चर्य की बात है ।

बी आर पुजारी – सीएमएचओ दंतेवाड़ा- कंपनी के द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाने के पूर्व मुझसे कोई अनुमति नहीं ली जा रही है साथ ही आश्चर्य का विषय है कि कंपनी के स्वास्थ्य शिविर में शासकीय अस्पताल के स्टाफ की ड्यूटी किस के आदेश पर लगाई जा रही है ।शासकीय अस्पताल के प्रमुख को तो मुझसे अनुमति लेनी चाहिए ।