
रायपुर :- बिरगांव प्रांतीय अंखड ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया परशुरामजन्मोत्सव -अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर चन्द्रा विद्यालय बेन्द्री रोड उरला में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान परशुराम जन्मोत्सव आचार्य लक्ष्मीकांत महाराज के सानिध्य में मनाया गया। सबसे पहले भगवान परशुराम का पूजन किया गया तत्पश्चात भगवान परशुराम की आरती कर प्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम में बिरंगाव ईकाई के सभी ब्राह्मणों ने शिरकत की और भगवान परशुराम का पूजन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजन, बिरंगाव इकाई अध्यक्ष पं. हेमलाल शर्मा, निशा तिवारी, प्रीति शुक्ला मौजूद रहे। बिरंगाव इकाई ब्राह्मण समाज के सचिव पं. कमलेश शुक्ला-एवं बंसत शर्मा एवं महिला अध्यक्ष चन्द्र किरण पाठक ने सभी संतों एवं सभी समाज के लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर प्रसाद तिवारी ने किया। प्रांतीय अंखड ब्राह्मण समाज की प़देश अध्यक्ष भारती किरण शर्मा के दिशानिर्देश पर अक्षय तृतीय पर्व पर आदर्श विद्यालय मे विधार्थीयो के लिए कूलर भी लगवाए है। कार्यक्रम संयोजक पं.राहुल शुक्ला और प्रदेश संयोजक पं.मेघराज तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। ब्राह्मण समाज के शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कृष्ण दुवेव्दी, युवा प्रभारी विवेक तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंडित श्याम लाल शर्मा, पंडित कमलेश शुक्ला, पंडित फत्तेप्रसाद दुबे, पंडित नारद तिवारी, पंडित लक्ष्मीकांत महाराज अजय दीवान, सरिता तरुण शर्मा, सुनीता मिश्रा, श्रीमतिकविता तिवारी, सरज तिवारी, मथुरा तिवारी, विजय लक्ष्मी शर्मा रत्ना तिवारी, आई पी शर्मा, कमलेश शर्मा, अभिनव पाण्डेय, सौरभ पाण्डेय, पंडित दीपक दीवान, पंडित सुरेंद्र उपाध्याय, पंडित कृष्णा द्विवेदी, पंडित मोनू दुबे, पंडित मुकेश तिवारी, पंडित योगेश्वरानंद महाराज, पंडित संतोष पाण्डेय , पंडित आनंद पाण्डेय, नृकेश तिवारी, पंडित सुरेन्द्र उपाध्याय , पंडित पंडित गजेन्द्र पाण्डेय, पंडित भागवत प्रसाद पाण्डेय जी,चन्द्रशेखर शर्मा, बसंत शर्मा, पंडित ईश्वर प्रसाद तिवारी, मिडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र तिवारी एवं समस्त सम्मानित सक्रिय कार्यकर्ता व सदस्य, बिरगांव कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संपूर्ण मार्ग दर्शन नान्हूधर दीवान छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों की अच्छी उपस्थिति रही।
