आज नाग पंचमी और सावन सोमवार का विशेष संयोग शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राजिम –  सोमवार को नाग पंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का विशेष संयोग बना है। पंचांग के अनुसार पंचमी तिथि शाम करीब 5 बजे तक रहेगी। इस अवसर पर श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ नाग देवता की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
नाग पंचमी की पूजा के लिए सुबह का समय शुभ बताया गया है। अलग-अलग शहरों में सूर्योदय के अंतर के कारण पूजा के समय में थोड़ा बदलाव हो सकता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन सोमवार को भगवान शिव की पूजा और नाग पंचमी पर नाग देवता की आराधना करने से सुख-शांति और परिवार की समृद्धि की कामना की जाती है।