
अमलीपदर :- विकासखण्ड के ग्राम पंचायत छैलडोंगरी में जय माँ काली युवा क्रिकेट क्लब द्वारा 15 दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मैच कोयबा और अमलीपदर के बीच खेला गया। फाइनल मैच अमलीपदर की टीम ने जीता एंव द्वितीय पुरस्कार कोयबा की टीम को प्रदान किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एंव पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मुख्यअतिथि गोवर्धन मांझी ने प्रथम पुरस्कार अमलीपदर को 31 हजार एवं ट्राफी, द्वितीय पुरस्कार कोयबा को 15 हजार पांच सौ रुपए एंव ट्राफी प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि श्री मांझी ने कहा कि आज आप लोग अपने मेहनत और कड़ी लगन से यह जीत हासिल की है। उपविजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि हमारा प्रयास हमेशा जारी रहना चाहिए। खेल में जीत और हार होती रहती है। उन्होंने कहा कि कोई भी खेल हो पूरे अनुशासन और दृढ निश्चय के साथ खेलना चाहिए। लक्ष्य के प्राप्ति के लिए जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमति हेमबाई अरुण सोम, उपसरपंच श्रीमति रेश्मा रानी सिन्हा, विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता हलमन सिंह धुर्वा, जनपद सभापति पुनीतराम सिन्हा, सुरेश राजपुरोहित ललित राम सिन्हा, गोलू साहू, गणेशराम दुर्गा, प्रकाशचंद्र पात्र, बीजू सेट्टी, केशरी खरसैल, भीमराज तांदी, पुनीत लम्बू, देशराम सोम, ग्राम पटेल भीमाधर सोम, गणेश सिन्हा, धनीराम सिन्हा, अख्तर मेमन, गजेन्द्र सिंन्हा, ठाकुर राम सोम, बसंत सिन्हा, भजन नेताम, नरोत्तम सिन्हा, तुलसी सिन्हा, दिनेश सिन्हा, राजेन्द्र सोम, महेन्द्र मांझी, महेश सिन्हा, गोंविद यादव, दीनु सिन्हा, सुभाष सिन्हा, भुपेन्द्र मांझी, कमलेश सिन्हा, बलराम सिन्हा, लिलेश, हेमराज, जामसिंह सोनवानी, परमानंद सिन्हा, परम सोम एंव आसपास ग्रामों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी उपस्थित थे।
