कुरूद पहुची टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ट्राफी देने।

धमतरी:- कुरूद में आयोजित कमल कप कबड्डी प्रतियोगिता का मंगलवार रात फाईनल मैच के साथ समापन हुआ। जिसमें बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर
मंदरौद की टीम कमल कप ट्राफी का चैंपियन बना।उपविजेता सौराबांधा तथा तीसरे स्थान पर मौरीखुर्द व चौथे क्रम पर चर्रा की टीम रही। जिसे टीवी सीरियल भाभी जी घर पर है फेम अभिनेत्री शिल्पा शिंदे एवं विधायक अजय चंद्राकर ने ना केवल उनका उत्साहवर्धन किया बल्कि उन्हे अपने हाथो से नगद राशि और चमचमाती कमल कप भी प्रदान किया । इस दौरान उन्होने यहां की आयोजन का तारिफ करते हुए डायलॉग बोले।

फ्रेंण्डस क्लब द्वारा खेलेगा भारत-खेलेगा कुरुद की परिकल्पना को साकार करने कुरूद में 4अप्रेल फ से आयोजित 8 दिवसीय भव्य कमल कप कबड्डी प्रतियोगिता का नगर के स्वामी विवेकानंद इंडोर स्टेडियम में अंतिम दिवस मंगलवार रात फाइनल मैच व उनके विजेता व उप विजेता को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की जैसे ही कबड्डी मैदान में आगमन हुआ वैसे ही उनके स्वागत में हजारों दर्शको ने तालियो की गडग़डाहट एवं आतिशीबाजी के साथ स्वागत किया।जिस पर शिल्पा शिंदे ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। जहां खिलाडिय़ो से परिचय प्राप्त कर कमरौद और कातलबोड़ के बीच हुए फाईनल मैच का मंत्री के साथ बैठ आंनद लिया । इस दौरान वे दोने हाथ हिलाकर दर्शको का अभिवादन स्वीकार किया । पश्चात मुख्य मंच पर शिल्पा शिंदे ने आयोजन की तारीफ एवं खिलाडिय़ो को बधाई देते हुए कहा कि उसे कबड्डी देख कर काफी मजा आता है।उन्होंने फेमस टीवी सीरियल भाभी जी घर पर है का डायलॉग हाय दैय्या सही पकड़े—- सुनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक अजय चंद्राकर ने खिलाडिय़ो को बधाई देते हुए कहा कि नौजवान चुस्त दुरुस्त रहे, जिस हेतु कबड्डी जैसे खेल आवश्यक है।नवजवानों की जवानी खेल खुद,और विकास की दिशा में आगे बढे।उन्होंने कहा कि कुरूद धर्म, संस्कृति, खेल कूद और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना है।जिसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी नवजवानों की है।
कार्यक्रम में भाजपा निरंजन सिन्हा , कमलेश ठोकने, ज्योति चन्द्राकर, भानु चन्द्राकर, रविकांत चंद्राकर,भीम साहू, झगेश्वर ध्रुव, आनन्द यदु,पुष्पेंद्र साहू,रामस्वरूप साहू,आदि मौजूद थे।इसके पूर्व फाईनल मैच में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन कर मंदरौद ने सौराबांधा को हरा चमचमाती कमलकप एवं 51 हजार रुपये की नगद राशि पर कब्जा जमाया। तीसरें स्थान के लिए चर्रा और मौरीखुर्द के मध्य मैच खेला गया। जिसमें मौरीखुर्द ने जीत दर्ज की। जिसे 10 हजार नगद व कमल कप प्रदान किया गया। पश्चात फाईनल मुकाबला मंदरौद और सौराबांधा के बीच खेला गया। जो काफी रोमांचक रहा। दोनो ही टीमें एक-दूसरें से अंत तक बढ़त लेने कड़े मुकाबले करते रहें अंतत: मंदरौद ने काफी कश्मकस की स्थिति में मैच अपनें नाम करते हुए कमल कप पर कब्जा कर लिया। विजेता मंदरौद के खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर एवं विशेष अतिथि अभिनेत्री शिल्पा शिंदे व अन्य अतिथियों ने 51 हजार व कमल कप तथा दूसरें स्थान पर रहें उपविजेता सौराबांधा टीम को 25 हजार,प्रदान किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने भुपेन्द्र चंद्राकर , विनोद गोस्वामी , हरिश देवांगन सहित फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों का योगदान रहा।