अंतरजातीय विवाह करने वाले नवदंपतियों को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

 समाज में रूढ़िवादिता को दूर कर अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देने का दिया संदेश

बीजापुर – जिला मुख्यालय में सामाजिक समरसता और रूढ़िवादिता को दूर करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। कलेक्टर श्री विश्वदीप द्वारा अंतरजातीय विवाह करने वाले 4 नवविवाहित दंपत्तियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान कलेक्टर विश्वदीप ने नवदंपतियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और समाज में इस प्रकार के सकारात्मक बदलावों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अंतरजातीय विवाह सामाजिक एकता को मजबूत करने और जातिगत भेदभाव को समाप्त करने का एक सशक्त माध्यम है। सहायक आयुक्त श्री देवेन्द्र कुमार ने भी नवविवाहित जोड़ों के इस साहसी और प्रगतिशील कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि समाज में समानता और समरसता का भाव पैदा हो सके। नव विवाहित जोड़ी जिसमें  विजय झाड़ी एवं सोनल झाड़ी, गोमास विक्रांत एवं श्रीमती लक्ष्मी गोमास, डिगम्बर साहू एवं श्रीमती रिया किष्टैया,  बिजेन्द्र चेन्नूर एवं श्रीमती कौशल्या शामिल है।