
दंतेवाड़ा:- जिला रोजगार अधिकारी ने बेरोजगारी भत्ता योजना हेतु इच्छुक आवेदकों से अपील की है कि अधिक से अधिक बेरोजगार युवा
www.berogaribhatta.cg.nic.in का अवलोकन कर आवेदन भर सकते हैं आवेदन से पूर्व निर्देशिका में उल्लेखित पात्रता एवं अपात्रता की शर्तों को ध्यान से पढ़ें तथा आय प्रमाण पत्र के संदर्भ में विशेष ध्यान रखे की आय प्रमाण पत्र आवेदन तिथि से एक वर्ष से अधिक पुराना न हो। यदि आय प्रमाण पत्र एक वर्ष से अधिक पुराना हो तो आवेदक सर्वप्रथम नवीन आय प्रमाण पत्र बनवाने के पश्चात् ही आवेदन करें।
