निचली अदालत के आदेश के विरूद्ध छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका प्रस्तुत।

सुरेन्द्र मिनोचा 

मनेन्द्रगढ़ :- विशेष सत्र न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट मनेंद्रगढ़ जिला कोरिया छत्तीसगढ़ के न्यायालय विचाराधीन प्रकरण 48 /22 शासन प्रति अमृतलाल अगरिया के द्वारा अधिवक्ता के बदले जाने पर न्यायालय में अधिवक्ता रामसेवक सोनी ने वेजाइना स्लाइड तैयार करने वाले डॉक्टर को एवं विवेचक को दुबारा साक्षी को बुलाए जाने के लिए 311 दंड प्रक्रिया संहिता का आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसे निचली अदालत ने निरस्त कर दिया था एवं प्रकरण अंतिम निर्णय स्तर की ओर पहुंच गया था,जिसे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी मामले की सुनवाई जस्टिस  अरविंद सिंह चंदेल के न्यायालय में चल रही थी जिसमें अधिवक्ता के तर्को को स्वीकार करते हुए निचली अदालत द्वारा विचाराधीन प्रकरण में की जा रही संपूर्ण कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है एवं रिकॉर्ड संबंधित न्यायालय से मंगाया गया है। जिसमें अंतिम सुनवाई दिनांक 17 अप्रैल 2023 को फिक्स की गई है।