
रायपुर:- देश के इतिहास में मोदी राज में सबसे बड़ा घोटाला साबित होने वाला है अडानी स्कैम। दिल्ली के वर्चुअल बैठक के दौरान भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस फेडरेशन के पदाधिकारियों ने देश के वर्तमान हालत पर चिंता जाहिर की और मोदी पर कई सवाल खड़े किए।इसकी बुनियाद खोखले और फर्जी कंपनियों पर रखी गई है। जिससे न केवल देश के करोड़ों लोगों की जमा पूंजी बर्बाद होगी। वहीं बैंकों में रखा पैसा खाली हो जाएगा। बल्कि देश के रिजर्व बैंक में रखा धन भी कम पड़ जाएगा। यह बयान भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांगे्रस फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल और राष्ट्रीय सचिव/प्रवक्ता अश्वनी कुमार मिश्रा ने जारी की। उन्होंने कहा मोदी के पास कोई नया नहीं है। सब नेहरू ने किया। इंदिरा ने किया तो देश की जनता ने उन्हें हटा दिया। अब इस देश में भाजपा की सरकार है। नौ साल बितने को हैं। आपने क्या किया। एक कंपनी और मोदी के बीच सांठगांठ क्या है? देश की जनता पूछना चाहती है। देश की जनता जनना चाहती है कि मोदी क्यों एक कंपनी को विदेशों में टेंडर दिलाने के लिए बेंच साझा करते हैं। क्यों दूसरे देशों के राष्ट्रपति/प्रधानमंत्री को काम देने के लिए कहते हैं। यदि नहीं कहते तो उनके साथ बैठकों के बाद की तस्वीर आने के बाद अडानी को दूसरे देशों में काम कैसे मिल जाता है।

तानाशाह की तरह चला रहे सत्ता मल्लिकार्जुन खरगे के सलाहकरार गुरदीप सिह सप्पल ने कहा कि मोदी जी देश को तानाशाह की तरह चला रहे। जो लोग न्याय की बात करते हैं उन्हें वे जेल भेजने का काम कर रहे हैं। इससे देश में न केवल ईश्या द्वेवश की राजनीति पनपेगी। बल्कि आने वाले दिनों में देश की आबोहवा और राजनीतिक द्वंद बढ़ेगा। श्री सिंह ने कहा कि अब तक जितने पार्टियों ने मिलजुलक बनाया था इसमें अटल कार्यकाल भी शामिल है उसे मोदी जी तबाह कर रहे हैं। इस देश की जनता देख रही है और आने वाले दिनों में सारा का सारा ठिकरा मोदी जी के सिर पर फूटने वाला है। देश के लोगों का अपना धैर्य बनाए रखना होगा, और विवेक से काम लें।

देश को धर्म में बांटकर राजनीति लाभ ले रहे राजनेता
छत्तीसगढ़ के इंटक फेडरेशन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष योगेश्वरानंद नेताम ने कहा देश को धर्म मोदी की घटिया राजनीति की वजह से आज देश धार्मिंक अंधता से गुजर रहा है। देश में धार्मिक भावनाओं की आड़ में राजनीतिक रोटी सेंकी जा रही है। जो देश के लिए घातक तो है ही साथ ही दुनियाभर में हमारी आलोचना हो रही है। आज के युवाओं को जहां काम की जरुरत है उन्हें धार्मिक झंडे उठाने के काम पर लगाया जा रहा है। लोगों को लड़ाया जा रहा है। यह धार्मिंक उन्मादता नहीं तो क्या है। श्री नेताम ने कहा कि धर्म की आड़ लेकर राजनीति करने वालों के चलते देश में तबाही आ सकती है और इसकी आंच स्वाभाविक है उन नेताओं तक जरूर पहुंचेगी जो देश को इस आग के हवाले कर रहे हैं। उन्हें सजाा भुगतनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेशभर में आंदोलन खड़ा करऔर मजदूरों को जगाएंगे। और प्रदेश के हर जिले में आंदोलन करेंगे। राहुल से सदस्यता छीनना उनके लिए वरदान साबित होगा- मिश्रा
राष्ट्रीय प्रवक्ता अश्वनी कुमार मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता छीनना भाजपा के लिए पैर में कुल्हाड़ी मारने के समान साबित होगा। उनकी जनता में आक्रोश पैदा होगा। विपक्षियों को प्रताडि़त करने की वजर से विपक्षियों की जहां ताकत बढ़ेगी वहीं मोदी का खोखला राष्ट्रवाद जनता के सामने बेनकाब हो जाएगा। श्री मिश्रा ने कहा कि मोदी जुमलों के अलावा कुछ नही करना जानते जनता से झूठ बोलकर अपनी छवि बुरी तरह खराब हो चुकी है।
20 हजार करोड़ किसके सवाल से घबारा गई है भाजपा वरीष्ठ राष्ट्रीय महासचिव डॉ. हौशिलाप्रसाद शर्मा ने कहा कि आज बेरोजगारी 45 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर है, मगर नरेंद्र मोदी लोकप्रियता के मामले में विश्व में एक नंबर पर चल रहे हैं। युवाओं के पास डिग्रियां हैं , सपने हैं , लेकिन नौकरी नहीं है। लगातार गिरावट दर्शाते तमाम आर्थिक संकेतकों में एक ऐसा संकेतक भी है जो सबसे अलग दिख रहा है। बेरोजगारी का स्तर आज जितना बुरा है उतना पिछले 45 वर्षों में कभी नहीं रहा और यह हमें 1974 में पहुंचा रहा है। मगर मोदी जी लोकप्रियता की डिग्री के साथ सबसे पहले पायदान पर खड़े हैं। अगर लोग अर्थव्यवस्था की बुरी गति के बाद भी भाजपा को वोट देते हैं तो इसका मतलब है कि आपको सामाजिक-राष्ट्रवादी खुमार बनाए रखना है। अर्थव्यवस्था सुधारने में जुटने के बजाय अनुच्छेद 370 ले आओ, मंदिर की बात करो, नागरिकता संशोधन कानून ले आओ।

मोदी से उब चुका है देश इंटक के युवा प्रदेशाध्यक्ष अभिनव टोप्पों ने कहा कि देश में जिस तरह जुमलों की बारिश मोदी जी कर रहे है उससे देश अब उब चुका है। ऐसे में जनता का आक्रोश उसके मतदान करते समय दिखाई देगा। मोदी जी ने देश की जनता के लिए कुछ नहीं किया जुमलों की राजनीति के चलते आज देश के तमाम गरीब और गरीब होते चले गए। उनका जीना दूभर हो गया है। मजदूरों को न समय पर वेतन मिलता है। न उन्हें कंपनी और ठेकेदारों से दुर्घटना की स्थिति में बेहतर मुआवजा और उपचार मजदूर नेता दखल न दे तब तक मजदूर का परिवार न्याय के लिए भटकता रहता है। इसलिए मोदी सरकार का जाना तय है। चार कोट कानून अन्याय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज गरिहा ने कहा कि 40 के बादले चार कोट कानून लाकर मोदी ने मजदूरों के अधिकारों को सीमित कर उनके साथ अन्याय किया है। इसके खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांगे्रस फेडरेशन युद्ध स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन खड़ा कर देश ही जनता और मजदूरों के परिवारों को जोडेगी। आगामी 2024 में जनता के अधिकारों मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। चाहे इसके लिए सड़क से लेकर सदन तक की कार्रवाई क्यों ने करनी पड़े। जेल ही क्यों न जानी पड़े। रसोई पर डाका डाला गया
कर्नाटका के ए थंगावेल्लू ने कहा कि मोदी के राज में आम जनता की जेब तो कटी ही कटी। लोागें के खाने पीने की चीजों पर डाका डाला गया है। थंगावेल्लू ने कहा कि मोदी घटिया राजनीति करके भाजपा और आरएसएस की लुटिया डुबोने वाले हैं। उन्हें सजा जनता देगी।

की घटिया राजनीति से हर तबका परेशान है। मजदूर से लेकर नौकरी पेशा करनेवाला हो या सरकारी कर्मचारी हो मोदी की अदूरदर्शिता नाकामी के चलते देश की जनता को सजा भुगतना पड़ रहा है। 415 का सिलेंडर गैस 1125 रुपए में मिल रही है। लोगों के रसोई पर डाका डाला गया है। यह दुर्भाग्य है। देश को कंगाल कर रहे।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गांधी ने कहा कि देश का खजाना अपने कारोबारी मित्र के लिए करके मोदी जी देश को कंगाल बना रहे हैं। श्री गाधी ने कहा कि पता नहीं देश में भाजपा के लोगों के पास दिमाग है कि नहीं। उनका जमा किया हुआ पूूंजी किसी कंपनी को दे रहे हैं। विदेशी अखबार की रिपोर्ट के बावजूद देश की लाखों करोड़ रुपया को एक कंपनी पर क्यों लुटा रहे है मोदी जी इसके लिए आम जनता को सोचना चाहिए। और हमारे पदाधिकारी कमर कस ले और देशभर में एक आंदोलन खड़ा करें मैं और मेरी पूरी टीम संगठन के साथ है।
मोदी किसी कंपनी के ब्रांड अंबेसडर की तरह काम कर रहे हैं फेडरेशन के महासचिव संतु करार ने कहा कि पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री है या किसी कंपनी के ब्रांड अंबेसडर यह देश की जनता को स्पस्ट करना चाहिए। क्यों कि मोदी जहां भी जाते है अडानी को टेंडर दिलाकर आते हैं। ऐसे में जनता के सामने यह संदेश जा रहा है कि मोदी भारत के प्रधानमंत्री कम अडानी के ब्रांड अंबेसडर Óयादा हैं। श्री करार ने यहां तक कहा कि पूरी भाजपा की टीम धंधा करने पर तुल गई है। चाहे वह देश बेचने का मसला हो या दुकानदारी कर सामान। बाबा रामदेव से लेकर मोदी इसके उदाहरण हैं। योग सिखाते सिखाते रामदेव का टर्न ओवर हजारों करोड़ पहुंच जाता है। इस पर कोई ईडी जांच नहीं करती। भाजपा में शामिल दागी बेदाग हो जाते हैं। इस पर ईउी सीबीआई खामोश क्यों हैं। देश की जनता को जवाब मोदी को देना होगा वो भी बिना पानी पिए। क्यों कि जब जवाब नहीं रहता तो पानी पीते हैं मोदी।
नाम क्रमशः
1.स्वामीनाथ जायसवाल
2. योगेश्वरानंद योगी नेताम,
3. अभिनव टोप्पो
4. प्रकाश शर्मा
5. प्रमोद गांधी
6. गुरुदीप सिंह सप्पल
7. बालेंद्र मिश्रा
8. संतु करार
9. हौसला प्रसाद शर्मा
10. राजकुमार रत्नाकर कोर्ट टाई वाले
11. ईश्वर पासी टोपी पहने वाले
12. अनिल अग्रवाल कुर्सी में बैठ वाली तस्वीर
13. डा. राजेश जैकेट पहने वाले।
