अब और कहीं जाने की जरूरत नहीं अग्रवाल नर्सिंग होम में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रतिदिन उपलब्ध।

बसना :- अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में डायलिसिस का शुभारंभ 27 मार्च सोमवार 2023 को होने जा रहा है जहां जरूरत मंद व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड द्वारा निशुल्क डायलिसिस की इलाज की सुविधा का लाभ दिया जाएगा
साथ अग्रवाल नर्सिंगहोम के संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में न्यूरोलॉजी विभाग एवं नेफ्रोलॉजी विभाग की भी शुरुआत की जा रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सदस्य अग्रवाल नर्सिंग होम के संचालक डॉ एनके अग्रवाल ने बताया कि यह सभी के साथ और हमारी टीम के अथक प्रयासों के कारण संभव हुआ है जिसमें 2 वर्षों के भीतर ही हमें स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्थापित किया और सबसे विश्वसनीय की संज्ञा दिलाई सेहत के जिस दीपक को हमने नित्य नवीन प्रयासों से प्रज्वलित किया है उसकी रोशनी जन-जन के जीवन को प्रकाशित करेगी डायलिसिस डॉक्टर अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में रोज डॉक्टर अजय पटेल मेडिसिन विभाग डॉ रवि धर डीएम नेफ्रोलॉजिस्ट हर रोज सेवा देंगे