छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राम्हण समाज द्वारा नूतन वर्ष पर सम्मान समारोह का आयोजन।

रायपुर :- छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा नूतन वर्ष (हिंदू नव वर्ष) पर शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित उद्यमियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग, विशिष्ट अतिथि के रूप में  संजना विकास उपाध्याय विधायक रायपुर पश्चिम,  दीप्ति प्रमोद दुबे,  सरिता आकाश दुबे पार्षद ब्राह्मण पारा मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम 22 मार्च 2023 को सुहागा मंदिर ब्राह्मण पारा रायपुर में आयोजित की जाएगी। प्रांत अध्यक्ष भारती किरण शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम में आप सभी विप्रजन शामिल हो एवं सभी एकत्रित होकर हिंदू नव वर्ष मनाएं।