भरोसे का नहीं धोखे का बजट, अनियमित कर्मचारी, स्कुल सफाई कर्मचारियों को ठग दिए ठगेश बघेल- अर्जुन राठौर।

भूपेंद्र लहरे

सक्ती :- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) विधान सभा सक्ती के प्रभारी अर्जुन राठौर ने भूपेश सरकार के आखरी बजट 2023 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह बजट आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया जैसा है। विधानसभा में विपक्ष के नेताओं के एक सवाल में लिखित जवाब देते हुए खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि जनवरी 2023 के स्थिति में राज्य सरकार पर 82.125 हजार करोड़ रूपया का ऋण है। बजट पेश करते समय सरकार इस ऋण को कैसे चुकाएगी ? सरकार के पास आए के कौन कौन से साधन होंगे ? बजट में नहीं बताया गया, यही हाल रहा तो छत्तीसगढ़ सरकार आने वाले समय में दिवालिया के कगार में पहुंच जाएगी। सरकार के पास छत्तीसगढ़ को कैसे विकसित राज्य बनाया जाए तत्संबंध में कोई रोडमैप नहीं है। बजट में मेडिकल कालेज बनाने की घोषणा हुई पर वह किस मद से बनेगा ? और कब तक बनेगा ? उसका सरकार ने कुछ नहीं बताया। बेरोजगारों को भत्ता देने की घोषणा किया बेरोजगारों को बीते 4 वर्षों का भत्ता दिया जाना है पर सरकार ने उसपर भी कटौती कर दिया है। वही सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के संबंध में भी कुछ नहीं बताया। सौर्य ऊर्जा और बिजली में गांव ग्रामीण को आत्म निर्भर बनाने के संदर्भ बजट में कोई प्रावधान नहीं दिखा, सक्ति जिले को बजट में कुछ नही दिया वहीँ अनियमित कर्मचारियों को ठग दिए स्कुल के सफाई कर्मचारियों को पुर्णकालिन कलेक्टर दर देना चाहिए था उन्हें धोखा दिया मात्र 23 सौ को 28 सौ किये, इनको शर्म आनी चाहिए, और छत्तीसगढ़ के समस्त पत्रकारों ठेंगा दिखाया कुछ नही दिए बजट पत्रकार सुरक्षा कानून पर अब तक कोई पहल नहीं किये, सक्ति जिले के लिए बजट में कुछ नही दिए। मिलाकर सरकार ने बजट के नाम पर औपचारिक घोषणा की है, चुनाव को ध्यान में रखकर लोक लुभावना बजट प्रस्तुत किया किया गया है जो कि अविश्वनीय है। भूपेश सरकार का यह बजट भरोसे का नहीं बल्कि धोखे का है।