
गोहरापदर :- भारतीय जनता पार्टी बिंद्रानवागढ़ विधानसभा बूथ सशक्तिकरण एकदिवसीय कार्यशाला सोमवार को देवभोग के मंडी प्रांगण में संपन्न हुई।जिसमें आगामी 17 मार्च से 27 मार्च तक बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रशिक्षण सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा के दिग्गज नेता अशोक बजाज ने दिया एवं उन्होंने महामहिम राष्ट्र पति के अभिभाषण को इन कार्यक्रमों के शुभारंभ में ही ग्रामीणों के मध्य पहुँचाने के साथ प्रदेश संगठन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों को साझा किया।

जिसमें प्रशिक्षण देने पहुँचे सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष,अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान पार्टी को निचले स्तर पर और अधिक मज़बूत करने का कार्यक्रम हैं, बीते दिनों बूथ पर हुए कार्यक्रमों से कार्यकर्ता काफ़ी ऊर्जा में हैं इस उत्साह को बरकरार रखने हर वक्त बूथ स्तर पर संगठन कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में प्रत्येक दिन अपने शक्तिकेंद्र के विभिन्न बूथों में जाकर जनता और कार्यकर्ताओं से रूबरू होना हैं।

पूर्ण निष्ठा के साथ सभी कार्यक्रमों को संपन्न कराने एवं जनता की समस्याओं को उठाने की आप सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा रखता हूँ।क्योंकि जनता त्रस्त है और सरकार बदलने का मन बना चुकी है इस वजह से सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्रों में जाकर गतिविधि बढ़ाने की आवश्यकता हैं। कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, जिलाध्यक्ष राजेश साहू, ज़िला महामंत्री किसान मोर्चा प्रदेशकार्यसमिति सदस्य बोधनराम नायक, अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हलमन ध्रुवा, कुंजबिहारी बेहरा, खीरलाल नागेश, योगेश शर्मा, भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सोनवानी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा ज़िलाध्यक्ष देशबंधु नायक, सुधीर पटेल, जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल, अहिल्याबाई माँझी, योग्निता माँझी, गोहरापदर मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, लुद्रास साहू, सीताराम यादव, दुलार सिन्हा, शोभाचंद्र पात्र, अनिल बेहरा, सनत माँझी, संजय दुबे, जयराम साहू, मंडल महामंत्री तानसिंह माँझी, मोहित यादव, अरविंद सोम, गणेश यादव, इंद्रमणि यादव, महेंद्र निधि,जितेंद्र माँझी, शोभितराम ध्रुवा आनंद यादव, रघुनाथ यादव, कैलाश मरकाम, चंपालाल ध्रुव, तरण सिंह ध्रुवा, पदुलोचन मरकाम, महेश कश्यप, पेकूराम नायक, बेनुराम नागेश, वेदप्रकाश सोनवानी, दीपक सागर, हेमराज माँझी, दीपक मिश्रा, यशवंत ध्रुवा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
