कका के बजट में चौबेबांधा मेला मैदान के लिए 20 करोड़ 73 लाख की राशि स्वीकृति।

राजिम :- प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने पंच वर्षीय कार्यकाल का अंतिम बजट पेश विधानसभा में प्रस्तुत किया।जिसमे भूपेश बघेल की सरकार ने बजट में बड़ी घोषणा करते हुए राजिम माघी पुन्नी मेला के परमानेंट स्थान के लिए 20 करोड़ 73 लाख का प्रावधान किया। वहीं सिरपुर विकास प्राधिकरण के लिए 5 करोड़ की राशि का प्रावधान किया है।बजट में इस महत्वपूर्ण घोषणा से राजिम माघी पुन्नी मेला को एक अलग ही ख्याति प्राप्त होगी और नया आयाम मिलेगा।बजट में सिरपुर के लिए भी बड़ी घोषणा करते हुए वहां पर सिरपुर विकास प्राधिकरण बनाने की घोषणा की गई, जिसके लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। प्रदेश की सरकार द्वारा प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण पुनर्निर्माण के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किया गया है. राजिम मेला मैदान विकसित करने के लिए 20 करोड़ 73 लाख का प्रावधान किए जाने पर पूरे राजिम क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है इस बात को लेकर के राजिम वासियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है। राजिम माघी पुन्नी मेला को आयोजित करने के लिए राज्य में नवीन मेला मैदान विकसित किया जाना है जहां पर स्थाई निर्माण सहित जन सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे जिसके लिए राशि का प्रावधान इस बार के बजट में किया गया हैं।