मुड़ागांव (कोरासी):-मुड़ागांव से 4 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम फिंगेश्वरी में ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कथावाचक पंडित बाल योगी विष्णु महाराज ने बताया कि मित्रता कैसे निभाए जाए या भगवान श्री कृष्ण सुदामा से समझ सकते हैं आगे उन्होंने कहा कि श्री राम अवतार श्री कृष्ण अवतार की महिमा का गुणगान किया गया है भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव का भव्य आयोजन कथा स्थल पर किया गया आगे उन्होंने कहा कि कथा सुनने से सारे जनमानस को इसका लाभ मिलता है।

घर परिवार में समृद्धि आती है पंडित विष्णु महाराज ने कहा कि यदि भक्त सच्चा हो तो विपरीत परिस्थितियां भी उसे भगवान नहीं करते इस भागवत कथा को सुनने ग्राम अकलवारा सोरीद अमलोर अमेठी कसेकेरा मुड़ागांव रानीपरतेवा गांव के आसपास से हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथावाचक कार्यक्रम में शामिल हुए । इस भागवत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजा राम अवध राम साहू सिन्हा बालाराम अशोक दीक्षित ठाकुर मौजूद थे यहां पर बताना उचित होगा कि इस कार्यक्रम में श्रद्धालु गढ़ भारी संख्या में कथा सुनने पहुंचे थे कथा सुनने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं सच्चे मन से भागवत कथा का आराधना करने पर भगवान खुश होते हैं।
