मुड़ागांव(कोरासी)-अंचल में इन दिनों गांव-गांव गली चौक चौराहों पर नंदी बैल आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है,और वह भी महाराष्ट्र का हैं । कहीं कहीं खेल भी दिखाता है । जैसा वो कहता है वैसा वो करता है । बहुत दिनों के बाद नंदी बैल देखने को मिला है और लोगो के लिए नन्दी बैल आय का साधन बन गया हैं जिसको गांव गांव गली में घुमा कर भिख मांगी जा रही है । जिसके पिछे पिछे बच्चे दौड़ रहें हैं । ये बैल बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है । ग्राम मुड़ेली,खड़मा, मुड़ागांव, कोरासी, लोहझर,ओनवा, तथा आसपास के ग्रामों में लोग बड़े कौतूहलवश देख रहे हैं ।
