बीजापुर :- क्षेत्रीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भैरमगढ़ ब्लाक के जांगला में सम्पन्न हुआ। जहां 21 पंचायतों के 546 खिलाड़ियों ने भाग लिया खेल का आयोजन सीईओ जनपद पंचायत एंव राजीव युवा मितान के सहयोग से किया गया। इस आयोजन में कबड्डी, व्हालीवॉल, रस्साकशी, तीरंदाजी कुर्सी दौड़, बोरा दौड़ सहित पारंपरिक खेलों एवं साईकिल रेस को शामिल किया गया था,

व्हालीवॉल में जांगला ने बाजी मारी वहीं पोटेनार दूसरे स्थान पर रहे इसी तरह कबडडी में जांगला विजेता, हल्लरू उपविजेता बना, 500मीटर दौड़ में मोनिका नेताम प्रथम, राखी हेमला द्वितीय , कुर्सी दौड़ में बंसती प्रथम, राखी हेमला द्वितीय, घड़ा दौड़ में सीतामणी प्रथम , मंजू मंडावी द्वितीय स्थान, कबड्डी में बडे तुंगाली प्रथम एवं बैल द्वितीय स्थान पर रहे। सामूहिक खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 5 हजार रुपए एवं द्वितीय स्थान को 3 हजार रुपये नगद राशि दी गई। इसी तरह व्यक्तिगत खेलों में भी नगद राशि से पुरुस्कृत किया।

साईकिल रेस के विजेता को साईकिल वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और निरंतर प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया। कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने पारंपरिक खेलों के प्रति खिलाड़ियों के उत्साह को देखकर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य नीना रावतिया उददे, जिला पंचायत एवं कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य बंसत राव ताटी, जिला पंचायत सदस्य सोमारु राम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य संत कुमारी मंडावी, पार्वती कश्यप, जनपद अध्यक्ष दशरथ कुंजाम, उपाध्यक्ष सहदेव नेगी, सरपंच जांगला बोधराम पोयाम, डीएफओ अशोक पटेल, जिला पंचायत सीईओ रवि कुमार साहू, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एंव बाल विकास विभाग सहित एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
