बिजली स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया अकलवारा अटल टिंकरिंग लैब का भ्रमण।

फिंगेश्वर :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली के 20 छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलवारा के अटल टिंकरिंग लैब का भ्रमण कर विभिन्न साइंस, गणित एवं मॉडल से संबंधित ज्ञानवर्धक जानकारी हासिल की।

   इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू ने बताया कि राष्ट्रीय योजना का उद्देश्य स्कूल आधारित ज्ञान को स्कूल के बाहर जीवन में अनुसरण करने विज्ञान व गणित की गतिविधियों को आनंददायी बनाने, स्कूली छात्रों में नवाचार और प्रौद्योगिकी का उपयोग बढ़ाने के उद्देश्य से मानव संसाधन विकास मंत्रालय की एक पहल है जो स्कूली विद्यार्थियों के बीच विज्ञान, गणित और प्रौधोगिकी को लोकप्रिय बनाने के लिए है। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का उद्देश्य बच्चों का अवलोकन प्रयोग, आविष्कार ड्राइंग, मॉडल निर्माण, परिक्षणशीलता, आदि के माध्यम से साइंस, मैथ्स, एवं टेक्नोलॉजी में स्कूली बच्चों के बीच उत्साह और अन्वेषण करना है। विज्ञान/ गणित प्रभारी व्याख्याता विनय कुमार साहू व संतोषी गिलहरे ने बताया कि अटल टिकरिंग लैब में छात्र छात्राओं ने स्मार्ट सिटी मॉडल, ब्लाइंड स्टिक, स्मार्ट डोर लॉक, थर्मामीटर मॉडल, स्मार्ट हाउस मॉडल, क्लीन विलेज मॉडल, सौर ऊर्जा से चलने वाली गाड़ी, टेम्प्रेचर सेंसर, एवं विभिन्न मॉडलों का अवलोकन कर वहाँ के छात्र छात्राओं से मॉडल से संबंधित जानकारी एकत्र करते हुए संस्था की सराहना की। साथ साथ शाला की स्वच्छता व आक्सीजोन हेतु शाला परिसर में लगे 500 नीम के पौधे को देखकर बच्चे बहुत खुश हुए। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य जी पी वर्मा, व्याख्याता धर्मराज साहू, सुरेश वर्मा,डी एस दीवान, चेतना चंद्राकर,अरुण साहू, अनिल सलाम, भुनेश्वरी दीवान, सूरज सोनी, बाबूलाल बंजारे षष्ट कीर्ति साहू व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।