सुरेन्द्र मिनोचा:
मनेंद्रगढ़:- क्षेत्र में लगातार विकास की गाथा लिख रहे मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल के प्रयास से मनेंद्रगढ़ क्षेत्रवासियों तथा विभिन्न समाजों द्वारा की गई मांग पर 45 लाख रुपए की लागत के निर्माण कार्यों की शासन से प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।जिसमें मनेंद्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत अहिंसा भवन के पास लगभग 5 लाख की लागत से कक्ष निर्माण,वार्ड क्रमांक 15 कब्रिस्तान में 10 लाख की बाउंड्री वाल का निर्माण,वार्ड क्रमांक 22 केवट मोहल्ला में 10 लाख का समुदायिक भवन,वार्ड क्रमांक 22 हसदेव नदी के पास 10 लाख की लागत से छठ घाट का निर्माण,वार्ड क्रमांक 12 गुरुद्वारा के पास 10 लाख की लागत से हाल का निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है एवं शीघ्र ही कार्य भी प्रारंभ होगा।विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल ने बताया कि क्षेत्र का विकास करना और जनता की मांगों को पूरा करना मेरा पहला कर्तव्य है।उन्होंने सभी समाज के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह सब हमारे कांग्रेस सरकार व छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल के मनेंद्रगढ़ क्षेत्र की जनता से लगाव और प्रेम का प्रतीक है। इस हेतु जहां सभी सामाजिक संगठनों ने विधायक डॉ विनय जायसवाल व प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का आभार जताया है तो वहीं विनय जायसवाल ने भी प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया का आभार जताया।
