महासमुंद, बुन्देली अम्बेडकर चौक से गली में लगे विद्युत पोल में तार लूज होकर नीचे आ रहा है जिससे हमेशा खतरा बना रहता है इस मार्ग में हमेशा बड़ी वाहन बस ट्रक जैसे का आवा जाहि होती है जिससे तार में करंट का खतरा का डर रहता है देखा जाए तो बुन्देली के हर खमभे में लगे तार लूज होकर लटकने लगे है इस समस्या को देख गांव के उपसरपंच पूनम मानिकपुरी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है और लाइन मेन को भी दो दिन से इसकी जानकारी देकर तार को ठीक करने का निवेदन भी किया है लेकिन लाइन मेन द्वारा आज बना दूंगा कल बना दूंगा करके घुमाया जा रहा है।

उपसरपंच द्वारा जी जिला जनदर्शन में भी बुन्देली के सभी विद्युत पोल में केबल वायर लगाने की मांग की गई लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं केबल वायर लगने से खतरा से और लाइन चोरी होने का खतरा नहीं होगा इसके लिए विभाग द्वारा भी सर्वे किया गया है कई खमभो में केबल वायर लगा है लेकिन उसे अभी तक चालू नहीं किया गया है बुन्देली में एक लाइन मेन की जरूरत है श्री मानिकपुरी ने जल्द ही लूज तार को सुधारने की मांग की है।
