भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधियों के द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित साहू जी का किया भव्य स्वागत

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधियों के द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित साहू जी का किया भव्य स्वागत

खबर गंगा राजिम 3जनवरी2021

आज हमारे भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधियों के द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित साहू जी का भव्य स्वागत किया गया जो एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरे में गरियाबंद आए थे । रोशन लाल साहू सामाजिक कार्यकर्ता व नमो नमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष को जैसे ही पता चला की अमित साहू जी का आगमन हमारे गरियाबंद जिले के छेत्र में हो रहा है तो सभी भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि वहां पहुचकर मुलाकात कर भव्य स्वागत किया सबसे पहले लगभग 12.30 बजे नयापारा में पहुंचे उसके बाद 1.15 को राजिम फिर कुम्ही कोपरा फिर गरियाबंद पहुंचे जो सभी कार्यकर्ता से मुलाकात कर आशीवार्द प्राप्त कर आगे बढ़े ऐसे हमारे आदरणीय बड़े भईया अमित साहू जी को देख कर हमे भी आगे बढ़ने की उम्मीद आशा अपने आप में बढ़ने लगी और हम भी उसके जैसे बनकर इस देश की सेवा करे और हमारे भारतीय जनता पार्टी का नाम रोशन करे। मुख्य रूप से राजिम विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय रामकुमार साहू पूर्व अध्यक्ष राहुल सेन भाजपा मंडल के कोषाध्यक्ष शेखर साहू जिला पंचायत सदस्य सोमप्रकाश साहू पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल साहू सामाजिक कार्यकर्ता व नमो नमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष व समस्त भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।