धान बिक्री से वंचित 500-600 किसानों के नाम एग्रीस्टैक पोर्टल पर दर्ज कराने और समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करने की प्रशासन से की मांग
बीजापुर
दिनांक-28-11-2026
बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी जिले के पामेड क्षेत्र में करीब 35 गांवों के 500 से 600 वनाधिकार पट्टाधारी किसान, पट्टा मिलने के बावजूद धान बिक्री से वंचित हो रहे किसानों से शनिवार को पामेड में मुलाकात कर जिला प्रशासन से उनके नाम तुरंत एग्रीस्टैक पोर्टल पर दर्ज कराने और अन्य किसानों की तरह समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग की है।
विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि पामेड क्षेत्र के किसानों को वन अधिकार अधिनियम के तहत खेती की जमीन का पट्टा तो मिल गया है, लेकिन उनका नाम एग्रीस्टैक पोर्टल पर दर्ज न होने के कारण वे धान पंजीयन नहीं करा पा रहे हैं। इसके चलते ये किसान सरकारी समर्थन मूल्य पर धान बेचने से वंचित हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।इससे पहले किसानों ने विधायक विक्रम मंडावी से मुलाकात के दौरान बताया कि पोर्टल पर नाम न जुड़ने से वे सरकारी खरीदी प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि वे समर्थन मूल्य पर धान बेचने से वंचित हो जाते है तो उन पर खर्ज का दबाव भी बढ़ जाएगा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, ब्लॉक कांग्रेस उसूर के अध्यक्ष मनोज अवलम, कांग्रेस नेता गुड्डू कोरसा, जनपद सदस्य अनिता तेलम, वीरेंद्र वासम, मुन्ना कुरसम, टी. सतीश, सुमन कोप्पुल, परीक्षित के. जी. पब्बा लक्ष्मैया, शंकर खटबीना सहित पामेड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, किसान कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
राजेश जैन
मीडिया प्रभारी
जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर
