सेंदर स्कूल के आनंद मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई उद्यमशीलता, 25 हजार रुपये के व्यंजनों की हुई बिक्री

फिंगेश्वर – सेंदर हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, व्यावहारिक ज्ञान और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आनंद मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए और स्वयं खाद्य सामग्री जुटाकर स्वादिष्ट पकवान तैयार किए। विद्यार्थियों की पाक-कला, रचनात्मकता और व्यावसायिक कौशल का प्रदर्शन मेले का मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान करीब 25 हजार रुपये के व्यंजनों एवं खाद्य सामग्री की बिक्री हुई।

आनंद मेले को लेकर विद्यालय परिसर में उत्सवी माहौल रहा। सेंदर, परसठ्ठी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक मेले में पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति अध्यक्ष रामू राम साहू, परमानंद वर्मा एवं हेमलाल साहू ने फीता काटकर किया। विद्यार्थियों द्वारा सजाए गए विभिन्न स्टॉलों पर गर्मागर्म पकवानों की आकर्षक प्रस्तुति लोगों को खूब लुभाती रही। खरीदारी के लिए विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई थी, जहां नकद राशि देकर कूपन प्राप्त किए गए।

मेले में साइंस ग्रुप बालक 12वीं ने चीनी पकौड़ा एवं फ्रेश फ्राई कटोरी चाट, साइंस ग्रुप बालिका 12वीं ने वेज रोल, कॉमर्स ग्रुप बालिका ने साबूदाना बड़ा एवं पापड़, विनय, डागेन्द्र एवं वासु ने पास्ता, चन्द्र प्रभा ग्रुप ने चना मसाला एवं केक, हिमांशी ग्रुप ने मोमोज, घनश्याम ग्रुप कक्षा आठवीं ने भेल एवं विभिन्न प्रकार के पकौड़े, उमंग ग्रुप ने ब्रेड आलू चिप्स, किरण कक्षा आठवीं ने गुलाब जामुन, गुंजा ग्रुप ने गुपचुप एवं चाट मसाला तथा सेजल ग्रुप ने मूंग बड़ा, चाय एवं बिस्कुट के स्टॉल लगाए।

 

इसी तरह आर्ट ग्रुप बालिका ने दाबेली एवं फिंगर चिप्स, गणेश कक्षा दसवीं ने बनारसी पान एवं मसाला पान, धारणी ने सैंडविच, तारणी ने टमाटर सूप, संगीता ग्रुप ने झूला तथा तामेश्वर ने दिमाग लगाओ गेम के माध्यम से मेले में आकर्षण बढ़ाया।

 

ग्रामीणों, शिक्षकों, अतिथियों तथा पत्रकार भागीरथी सिन्हा एवं अंकुर पहाड़िया ने विभिन्न स्टॉलों से कूपन के माध्यम से व्यंजनों की खरीदारी कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। लोगों ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए पकवानों की सराहना करते हुए उनका स्वाद लिया।

कार्यक्रम में मानबाई साहू, प्रेमिन, पाचो, सीता वर्मा, सुकारो, रंगीता साहू, भुनेश्वरी, लुपेश्वरी पटेल एवं चन्द्रिका साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। प्राचार्य मेघा ठाकरे एवं शिक्षक हेमलता साहू, गुलशन नंदा, जैन वर्मा, योगेश पटेल, रमेश कुमार, अश्विनी यादव, दीपक कुमार बांधे, आशुतोष, प्रतिमा चन्द्राकर, सुनंदा आसननी, राहुल गायकवाड़, टिकेश्वर सिंह नेताम, चन्द्रभान चोटियाय, महेंद्र कुमार दीवान, तोमन राम साहू, कृष्ण कुमार, राज ध्रुव, खेमराज, शैलेन्द्र देशलहरे एवं पन्ना लाल मतावले के मार्गदर्शन में आयोजन संपन्न हुआ।आयोजन को सफल बनाने में छात्र संघ अध्यक्ष योगिता साहू, चंद्रहास साहू, ऋतुराज साहू, खिलेश्वर साहू, थनेश साहू, चन्द्रिका साहू एवं रवि शंकर साहू का विशेष योगदान रहा।आनंद मेला विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ व्यावहारिक शिक्षा का भी महत्वपूर्ण माध्यम बना। इसके जरिए बच्चों ने खाद्य सामग्री तैयार करने, आर्थिक लेन-देन, बिक्री, प्रबंधन, सामूहिक सहभागिता एवं आत्मविश्वास जैसे महत्वपूर्ण गुणों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।