विजयादशमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन बालोद में विधिवत शस्त्र पूजन एवं हवन का आयोजन

पुलिस अधीक्षक  किरण गंगाराम चव्हाण ने समस्त जिलेवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं

 शस्त्र एवं वाहन पूजन के पश्चात समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया हर्ष फायर।

 बालोद – विजयादशमी के पावन अवसर पर दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन बालोद में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विधि-विधान से शस्त्रागार में रखे शस्त्रों एवं शासकीय वाहनों का पूजन किया गया। मंत्रोच्चार एवं हवन के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की गई। विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन भारतीय परंपरा में शक्ति, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। इस अवसर पर पुलिस बल द्वारा शस्त्रों का विधिवत पूजन कर जनसेवा, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अपने संकल्प को दोहराया गया।

🔫 शस्त्र एवं वाहन पूजन के पश्चात हर्ष फायरशस्त्रों एवं शासकीय वाहनों के पूजन के पश्चात समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों द्वारा हर्ष फायर किया गया। यह आयोजन पुलिस बल की परंपरा, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक के रूप में संपन्न हुआ।

जिले के सभी थाना एवं चौकियों में भी हुआ शस्त्र पूजन

विजयादशमी की परंपरा का पालन करते हुए बालोद जिले के समस्त थाना, चौकियों एवं शस्त्रागारों में भी शस्त्रों की साफ-सफाई एवं विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ इस परंपरा में सहभागिता की।

👮‍♂️ अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित

शस्त्र पूजन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकांत गवर्ना, एसडीओपी श्री बोनिफास एक्का, एसडीओपी श्री विनय कुमार, एसडीओपी श्रीमती श्रुति सिंह एवं रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा सहित पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*पुलिस अधीक्षक ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं*

पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) ने विजयादशमी के पावन अवसर पर जिले के समस्त नागरिकों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ जनसेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया।

🚔 बालोद पुलिस — सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास।