नवापारा राजिम:- समीपस्थ ग्राम परसदा में शारदीय नवरात्र का पर्व हर्ष एवं उमंग के साथ मनाया गया. इस अवसर पर प्रतिदिन पूजा आरती एवं सेवागीत भक्तजनों के द्वारा श्रद्धा के साथ किया गया.वहीं दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया.जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर पूर्णाहुति दिए. तत्पश्चात नवकन्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया. माता रानी की 9 दिन की सेवा के पश्चात ज्योत जंवारा एवं माता दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन गांव के बड़े तालाब में किया गया. ज्योति जंवारा माता विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने माता को भावपूर्ण विदाई देते हुए गांव में सुख,शांति,समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.इस अवसर पर सरपंच रमेश वर्मा,भूषण लाल वर्मा,जगदीश साहू पूरन लाल साहू,डॉ बेनीराम निर्मलकर,रामखिलावन साहू,आशा राम साहू,राजेश साहू,रामकुमार हिरवानी,वीरेंद्र खुटियारे,मोहन साहू,गजेन्द्र वर्मा,मन्नूदास महिलांग,राहुल साहू,विनोद सेन, पंकज साहू,रामनारायण लहरी,गोपाल साहू,रजऊ ध्रुव,प्रेमलाल तारक,भुनेश्वर साहू,विजय कुमार साहू,ललित साहू,वेद प्रकाश साहू,डमरू तारक,कुलदीप सेन,विनोद साहू,किशोर साहू, योगेश साहू,नरेन्द्र साहू,सूखेन साहू,ऊकेश तारक,कमल नारायण साहू,दुष्यंत वर्मा,नथेलू साहू,दशरथ तारक,प्रीतराम साहू,नोहर साहू,थनवार साहू, कुमा तारक सहित ग्राम वासी उपस्थित थे.
