छेड़छाड़ करने वाले आरोपी एवं उसका साथ देकर मारपीट करने वालों पर थाना किरंदुल में दो अपराध दर्ज
किरंदुल – जिला दंतेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र खूंटे एवं एसडीओपी अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किरन्दुल संजय यादव के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 14/10/2026 को किरन्दुल निवासी पीड़िता से छेड़छाड़ की घटना करने वाले आरोपी मोहम्मद सालीन के विरूद्ध थाना प्रभारी संजय यादव के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक 66/2026 धारा 75(3), 78(2) BNS कायम कर आरोपी मोहम्मद सालीन को तत्काल गिरफ्तार किया व छेड़छाड़ का विरोध करने वाले अन्य व्यक्तियों के साथ मारपीट करने वाले 02 अन्य आरोपी मो. सजीद पिता मो. मुरस्लीन उम्र- 22 वर्ष पता पुराना भट्ठीपारा किरन्दुल और मो. आजाद पिता मो. इमरान उम्र- 23 वर्ष पता पुराना भट्ठीपारा किरन्दुल के विरूद्ध अपराध क्रमांक 67/2026 धारा 296, 115(2), 3(5) BNS कायम किये जाने के बाद दोनों आरोपियों द्वारा प्रार्थी के साथ पुन: विवाद कर उग्र होने लगे जिन्हें पुलिस द्वारा धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर उक्त तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।
🔹 किरन्दुल पुलिस की अपील – किसी भी प्रकार की घटना/ दुर्घटना होने की जानकारी तत्काल थाना किरन्दुल को देवें।
