बीजापुर – स्वच्छ भारत अभियान-6.0 के अंतर्गत 14 अक्टूबर को सीआरपीएफ की 170वीं बटालियन एवं 168वीं बटालियन के अधिकारियों, जवानों और छात्र-छात्राओं ने सेंट थॉमस हाई स्कूल, बीजापुर में राष्ट्रव्यापी श्रमदान अभियान में भाग लिया .सुबह 7 से 8 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.सीआरपीएफ 170 बटालियन के कमांडेंट राम स्वरूप जांगिड़ के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ इस दौरान प्रतिभागियों ने सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की .
इस अवसर पर सेंट थॉमस हाई स्कूल की प्राचार्य सिस्टर अमला जोस सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बटालियन के अधिकारी, जवान एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
सीआरपीएफ 170वीं बटालियन ने स्वच्छ भारत अभियान-6.0 के तहत सेंट थॉमस स्कूल में किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश
