भगवान जगन्नाथ, माता कर्मा एवं माता राजिम मंदिर निर्माण हेतु ले आउट कार्य का शुभारंभ

नवापारा राजिम :–श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तहसील साहू संघ परिसर अभनपुर में भगवान जगन्नाथ, माता कर्मा एवं माता राजिम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु ले आउट का कार्य का शुभारंभ तहसील साहू संघ पदाधिकारियों द्वारा पूजा अर्चना एवं मंगल कामना के साथ किया गया.इस अवसर पर तहसील साहू संघ के अध्यक्ष तुलेश साहू,उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू, महिला उपाध्यक्ष पुष्पा साहू, संगठन सचिव लोकेश साहू, सचिव मोहन साहू,कोषाध्यक्ष विमल साहू,महामंत्री बसंत साहू, टुकेश साहू न्याय प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. मनीष साहू, किसान प्रकोष्ठ ताराचंद साहू, न्याय प्रकोष्ठ लखन लाल साहू निमोरा ग्रामीण उपाध्यक्ष अनुज साहू, मेघनाथ साहू, इंजीनियर रमेश साहू,सहित साहू समाज के स्वजातीय बंधु उपस्थित थे.उक्त जानकारी तहसील साहू समाज की मीडिया प्रभारी पूरनलाल साहू ने दी.

*