विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न, नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा

पखांजुर : विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन पखांजुर में हुआ। इस अभ्यास वर्ग के समापन सत्र के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा युवाओं में सांस्कृतिक व सामाजिक चेतना जगाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।

​दो दिनों तक चले इस वर्ग में कार्यकर्ताओं के लिए बौद्धिक, शारीरिक एवं संगठनात्मक सत्र आयोजित किए गए। इनमें सामाजिक समरसता, गौरक्षा, सेवा कार्य और युवा अनुशासन जैसे विषयों पर गहन मंथन हुआ। मुख्य वक्ता अखिलेस चंद्रोल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का मूल ध्येय धर्म रक्षा, राष्ट्र सेवा और समाज में जागृति लाना है। कार्यक्रम के समापन में विभाग सह मंत्री भावेश आरदे, विभाग सह संयोजक रोशन बराई , जिला सह मंत्री निलेश गाईन, जिला सहसंयोजक राहुल सरकार, प्रखंड अध्यक्ष शिलादित्य मंडल, प्रखंड उपध्यक्ष अजय नाग, प्रखंड संयोजक अनूप बाछार, सुमन हालदार, सौरभ दास, श्वास भौमिक, बजरंग दल के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.