छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के प्रथम सप्ताह के प्रथम दिवस पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, गुरुर में 200 छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति किया गया जागरूक।
डिजिटल सतर्कता एवं बुनियादी साइबर सुरक्षा, समेत इंटनेट एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग हेतु समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षकगणों को साझा की गई सुरक्षा के सुझाव/उपाय।
शिक्षकों के द्वारा QR कोड स्कैन कर जागरूकता हेतु ली गई सेल्फी, अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट कर लोगों को अभियान से जुड़ने एवं जागरूक रहने किया गया प्रेरित।
बालोद – छत्तीसगढ़ पुलिस का अत्यंत महत्वाकांक्षी प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” के तहत पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में जिला बालोद पुलिस द्वारा जिले में साइबर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के प्रथम सप्ताह में डिजिटल सतर्कता एवं बुनियादी साइबर सुरक्षा के संबंध में स्कूल एवं कॉलेजों में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 17.08.2026 को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल गुरुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 200 छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
📱 🔹 साइबर अपराध एवं सोशल मीडिया सुरक्षा के संबंध में दी जानकारी
कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी धरम भूआर्य, PSI सुश्री वीणा मरावी, थाना गुरुर एवं प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेंद्र द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं लिंक, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराध तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध कॉल एवं मैसेज से सावधान रहने, OTP/PIN/पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की समझाइश दी गई।
🛡️ 🔹 डिजिटल सतर्कता एवं बुनियादी साइबर सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर
विद्यार्थियों को मजबूत पासवर्ड रखने, मोबाइल एवं इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने, सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराध होने की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
📲 🔹 QR कोड स्कैन कर जागरूकता सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करने किया प्रेरित
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों को QR कोड स्कैन कर साइबर जागरूकता की सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करने हेतु प्रेरित किया गया, ताकि साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और अन्य नागरिक भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहें।
👥 🔹 कार्यक्रम में साइबर सेल टीम से श्री धरम भूआर्य साइबर सेल प्रभारी, PSI सुश्री वीणा मरावी थाना गुरुर, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेंद्र, आरक्षक भोपसिंह साहू, विपिन गुप्ता, मनीष ठाकुर, कोमल साहू एवं महिला आरक्षक नमिता यादव तथा विद्यालय की ओर से प्राचार्य श्री बी.पी. यादव, अक्षय तिवारी, प्रेरणा नाथ जोगी, श्रीमती दीपिका साहू, किरण माहेश्वरी, मुरारी उपाध्याय, शुभम ठाकुर, रोशन साहू, डी.आर. साहू एवं श्रीमती मीनू सहित लगभग 200 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
📞 🔹 जिला बालोद पुलिस की अपील:-
जिला बालोद पुलिस आमजन से अपील करती है कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सदैव सतर्क रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंकिंग विवरण अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
